{"_id":"64123789ff515f100909136a","slug":"big-negligence-in-meerut-college-wrong-subjects-were-filled-in-vocational-course-meerut-news-c-14-1-mrt1006-154955-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ कॉलेज में बड़ी लापरवाही, वोकेशनल कोर्स में भरवा दिए गलत विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ कॉलेज में बड़ी लापरवाही, वोकेशनल कोर्स में भरवा दिए गलत विषय
Thu, 16 Mar 2023 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कॉलेज में बीए-बीएससी-बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर में गलत वोकेशनल विषय भरवा दिए गए। अब कॉलेज ने इन सभी छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दिखा दिया है। इस गलती की वजह से छात्र-छात्राओं को बैक परीक्षा देनी होगी। छात्रों और उनके अभिभावकों में इसको लेकर रोष है। कुलपति से कॉलेज की लापरवाही की शिकायत की जा रही है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रथम सेमेस्टर में अलग वोकेशनल कोर्स विषय भरने होते हैं। दूसरे सेमेस्टर में अलग कोर्स भरने होते हैं। मेरठ कॉलेज में बीए-बीएससी-बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के करीब 15 सौ छात्र-छात्राओं ने वोकेशनल कोर्सों में वही विषय भर दिए जो प्रथम सेमेस्टर में भरे थे। कॉलेज की तरफ से भी इनको चेक नहीं किया गया। इसका नतीजा ये निकला कि विवि ने सारे फार्म पर आपत्ति लगा दी। कॉलेज की तरफ से अब इन सारे छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दिखा दिया गया है। अब इन सभी छात्रों को इस विषय में बैक देनी होगी। छात्र-छात्राओं का कहना है कि इसमें कॉलेज प्रशासन की गलती है, उनको ठीक से जानकारी नहीं दी गई। जबकि कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा गोयल का कहना है कि छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरते हैं, उन्होंने क्या फार्म भरा है, ये इतने फार्म में चेक नहीं किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि कॉलेज प्रशासन अपनी गलती का ठीकरा छात्रों पर फोड़ रहा है। अगर ऐसा होता तो सारे छात्र-छात्राएं ही गलती थोड़ी करते, यहां तो सभी के गलत भर गए हैं, जिसके कारण अनुपस्थित दिखा दिया गया। छात्रों का कहना है कि कॉलेज ने ही यही विषय भरने को कहा था। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने मामले में कॉलेज से रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षक संघ कर रहा राज्यपाल से शिकायत
माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री नरेश कुमार का कहना है कि मेरठ कॉलेज प्रशासन की लापरवाही की वजह से छात्र-छात्राओं का नुकसान हुआ है। छात्र-छात्राओं को वोकेशनल कोर्स के रूप में गलत विषय भरवा दिया गया। कुलपति से बृहस्पतिवार को शिकायत की जाएगी। उन्होंने इसकी शिकायत राज्यपाल से भी करने की बात कही।