फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   big loot in Meerut, Biker miscreants looted gold worth of twenty lakh from bullion merchant

मेरठ में दिन निकलते ही बड़ी वारदात, सर्राफ से 20 लाख का सोना लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

Sun, 06 Dec 2020 10:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Dec 2020 10:45 AM IST
सार

-  प्रहलाद नगर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
-  विरोध करने पर सराफ व्यापारी के सिर में मारी तमंचे की बट मारी

विज्ञापन
big loot in Meerut, Biker miscreants looted gold worth of twenty lakh from bullion merchant
तहरीर लिखवाता पीड़ित व्यापारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को दिन निकलते ही शहर की कानून व्यवस्था को हवा में उड़ा दिया। प्रह्लाद नगर के पास बदमाशों ने सर्राफ से तमंचे के बल पर 400 ग्राम सोना लूट लिया। विरोध करने पर पीड़ित व्यापारी के सिर में तमंचे की बट से कई वार किए। घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। सूचना पर अन्य सर्राफ व्यापारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी निवासी प्रमोद वर्मा की कच्ची सराय जोहरी बाजार में सर्राफ की दुकान है। रविवार सुबह सराफ अपने घर से सोना लेकर आगरा के लिए निकले थे। वह ऑटो में बैठ कर हापुड़ अड्डे के लिए चले। प्रह्लाद नगर के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर ऑटो को रुकवा लिया और सराफ से बैग छीन लिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने विरोध किया और बदमाशों से भिड़ गए। इस दौरान छीना झपटी में बैग जमीन पर गिर गया।  बदमाशों ने 400 ग्राम सोने का बैग लूट लिया और कोतवाली थाने की तरफ फरार हो गए। सूचना पर जोहरी बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष संत कुमार वर्मा और अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे। सूचना के काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर ही लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी लेकिन पुलिस सर्राफ व्यापारी से सवाल-जवाब करने में लगी रही और मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बता दिया। इसके बाद व्यापारी कोतवाली थाने पहुंचे। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि बैग में 400 ग्राम सोना था। जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed