Big Boss OTT: ओटीटी प्लेटफार्म पर शुरू हो रहे बिग बॉस में मेरठ की फलक नाज आएंगी नजर
ओटीटी प्लेटफार्म पर शुरू हो रहे बिग बॉस में इस बार मेरठ की एक और बेटी नजर आएगी। इससे पहले टेलिविजन पर प्रसारित बिग बॉस में मेरठ की अर्चना गौतम भी खूब नाम कमा चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओटीटी प्लेटफार्म पर शुरू हो रहे बिग बॉस में इस बार मेरठ की मूल निवासी टीवी एक्टर फलक नाज नजर आएंगी। ब्रह्मपुरी निवासी फलक 13 साल पहले मेरठ से मुंबई चली गईं थी। इसके अलावा उनके भाई शीजान खान भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका गए हैं। बहन शफक नाज ने महाभारत सहित कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया है। बिग बॉस ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर आज से शुरू होने जा रहा है, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे।
दरअसल फलक नाज मेरठ के लिसाड़ीगेट की रहने वाली हैं और यहीं पर उनका जन्म हुआ है। बताया गया कि उनका परिवार क्षेत्र के शूकरनगर में रहता था। अभिनेता शीजान खान उनके भाई व टीवी एक्ट्रेस शफक नाज उनकी बड़ी बहन हैं। बता दें कि टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में शीजान खान का नाम काफी चर्चा में रहा था। इस दौरान दोनों बहने अपने भाई के बचाव में भी खुलकर बोली थीं।
यह भी पढ़ें: Biparjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान के असर से पश्चिमी यूपी में बदल रहा मौसम, चलेंगी तेज हवाएं, बारिश के आसार
जानकारी के अनुसार फलक के पिता 10 साल पहले मुंबई में जाकर बस गए थे। अब यहां उसके ननिहाल वाले ही रहते हैं, फलक अपने भाइयों व बहन के काफी नजदीक हैं, जैसे ही इन्हें यह पता चला है कि शीजान का नाम तुनिषा शर्मा को सुसाइड के लिए उकसाने में सामने आया, ऐसे में परिवार के लोग काफी परेशान हो गए थे।
फलक और शफक नाज की मां कहकशा नाज ने पति के मुंबई चले जाने के बाद से अपनी दोनों बेटियों और बेटों शीजान व अहान को मेहनत से परवरिश कर बड़ा किया है और उन्हें उच्च शिक्षा दिलाई है। उन्हें फख्र हैं कि उनके बच्चे उनका नाम रोशन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2023: कांवड़ की ऊंचाई निर्धारित, यात्रा के लिए पहचान पत्र अनिवार्य, 4 जुलाई से रूट होगा डायवर्ट