फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bicycles for the winners and consolation prizes for 52 participants.

Meerut News: विजेताओं को साइकिल और 52 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार

Mon, 05 Oct 2026 09:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Bicycles for the winners and consolation prizes for 52 participants.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पर्यावरण धर्म समिति के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। प्रतिभागी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामीनाथ जायसवाल रहे। अध्यक्षता चर्च के फादर पिंटो और संचालन आगा अली शाह ने किया।
प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की गई थी। ग्रुप ए में मधिया ने प्रथम, प्रत्यक्ष नेगी ने द्वितीय और श्रेया राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में कशिश प्रथम, मिष्टी द्वितीय और अदीबा तृतीय रहीं। ग्रुप सी में दीपांशु प्रथम, पृथुम गर्ग द्वितीय और ऋतिक तृतीय रहे। ग्रुप डी में सलोनी प्रथम, फायजा प्रवीण द्वितीय और इशिका तालियान तृतीय रहीं। समिति की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को साइकिल प्रदान की गई। इसके अलावा 52 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल एडवोकेट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से समिति प्रत्येक वर्ष चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. शशांक मिश्रा, जफर कुरैशी, सूर्यदेव त्यागी, विक्रम सिंह एडवोकेट आदि ने विचार रखे। मनमोहन त्यागी, शाहवेज अंसारी, जीशान कुरैशी, डीके सिरोही, डॉ. रविंद्र सिंह, प्रवीण एडवोकेट, डॉ. खालिद, डॉ. ताहिर हनफी, अनिल सिरोही और सलीम दीवाना का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed