फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bicycle rider dies due to car collision

कार चालक ने साईकिल सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

Mon, 15 Mar 2021 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies due to car collision
कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

बहसूमा। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित कोल्हू के पास रविवार को साइकिल सवार युवक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार करीब 20 फीट उछलकर खजूर के पेड़ से टकराते हुए गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक को हस्तिनापुर सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने कार चालक व उसके साथी को हिरासत में ले लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साइकिल सवार एक युवक रामराज की ओर जा रहा था। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित कोल्हू के पास सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल से करीब 20 फीट उछलकर सड़क किनारे खडे़ खजूर के पेड़ से टकराते हुए खाई में गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं होने पर मोड़ खुर्द के युवक ने उसके मोबाइल से सूचना दी, जिस पर उसकी शिनाख्त क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी आशु (18) पुत्र देवेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने कार चालक व उसके साथी को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त साइकिल व कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

पिता के लिए टिफिन लेकर जा रहा था
मृतक युवक आशु का पिता देवेंद्र टिकौला शुगर मिल में क्रय केंद्र से गन्ना ढोने वाले ट्रैक्टर पर चालक है। रविवार को आशु पिता के लिए टिफिन लेकर मिल के क्रय केंद्र पर जा रहा था। हादसे में पुत्र की मौत केे बाद मौके पर पहुंचा पिता दहाडे़ मार रो रहा था। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
तीन संदिग्ध युवकाें को दबोचा
बहसूमा। रामराज में लगने वाली साप्ताहिक पैठ से तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस दबोचने का दावा कर रही है। वहीं लोगों का कहना है कि तीनों युवक पैठ में लोगों की जेब साफ कर रहे थे। भीड़ ने उन्हें पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। वहीं, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि संदिग्ध युवकों की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed