{"_id":"68a320325e19520fba05e44a","slug":"bhuni-toll-case-the-ongoing-protest-against-the-beating-of-an-army-soldier-ends-know-what-was-agreed-upon-2025-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भूनी टोल प्रकरण: सेना के जवान को पीटने के विरोध में चल रहा धरना खत्म, जानें किन बातों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूनी टोल प्रकरण: सेना के जवान को पीटने के विरोध में चल रहा धरना खत्म, जानें किन बातों पर बनी सहमति
Mon, 18 Aug 2025 06:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 18 Aug 2025 06:15 PM IST
सार
Meerut News: सेना के जवान गोटका निवासी कपिल को पीटने के मामले में भूनि टोल प्लाजा पर सोमवार को हंगामा और धरना-प्रदर्शन किया गया। सभी आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई और उन्हें नौकरी से हटाने की मांग पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
भूनी टोल प्लाजा पर धरना समाप्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरूरपुर के भूनी टोल प्लाजा पर चल रहा ग्रामीणों का धरना अधिकारियों से घंटों की वार्ता के बाद समाप्त हो गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि टोल पर गुंडई करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही की जाएगी, जबकि इसके अलावा टोल के सभी कर्मचारी भी बदले जाएंगे।
विज्ञापन
हालांकि किसान नेताओं ने जवान को कुछ मदद ना मिलने पर नाराज़गी जताई। इस बात की चर्चा रही कि आरोपियों पर तो कार्रवाई हो गई, लेकिन पीड़ित जवान को कुछ मदद नहीं मिली। किसान नेताओं ने पीड़ित जवान को दो करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं किसान नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि टोल पर गुंडों पर कर्मचारी रखा जाता है। इन पर कई मुकदमे दर्ज होते हैं। इनकी आईडी चेक होनी चाहिए। टोल कंपनी के अधिकारियों पर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम हमारे छोटे भाई हैं, वो जो भी कराएंगे ठीक ही कराएंगे। मगर तब भी कुछ नहीं होता है, तो हम फिर आंदोलन करेंगे।