फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhugtaan me deri ki to hogi mil prabhandhako ki report

भुगतान में देरी की तो मिल प्रबंधकों के खिलाफ होगी रिपोर्ट

Sat, 21 Apr 2018 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Apr 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
bhugtaan me deri ki to hogi mil prabhandhako ki report
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएम अनिल ढींगरा ने शुक्रवार को गन्ना भुगतान की समीक्षा बैठक की। इसमें चीनी मिलों के प्रबंधकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब यदि भुगतान में देरी की तो प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि 14 दिन के भीतर गन्ना भुगतान तय है तो इसी समय सीमा में किया जाए। शुक्रवार को बचत भवन में गन्ना विभाग के अधिकारियों और चीन मिल प्रबंधकों के साथ हुई बैठक में डीएम ने किनौनी, नगंलामल व मवाना चीनी मिल द्वारा भुगतान में विलंब पर कड़ी नाराजगी जताई। समीक्षा में पाया गया कि किनौनी मिल पर 330 करोड़, नंगलामल मिल पर 155 करोड़, मवाना मिल पर 240 करोड़, मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल पर 65 लाख, सकौती चीनी मिल पर 11 करोड़ 63 लाख व दौराला चीनी मिल पर 42 करोड़ गन्ना भुगतान लंबित है। उन्होंने सभी मिल प्रबंधकों से उक्त लंबित भुगतान को तय समय सीमा में भुगतान हेतु अपना-अपना शेडयूल शनिवार शाम तक उन्हें उपलब्ध कराने के निर्देष दिए। 
विज्ञापन


खेत में गन्ना होने तक बंद नहीं हाेंगी मिल
अनिल ढींगरा ने सभी मिल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि जब तक किसानों का गन्ना खेत में रहेगा, तब तक कोई चीनी मिल बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा मिल पाक्षिक ब्रेक डाउन आदि सूचना से पूर्व में सभी किसानों को अवगत करायें। इस दौरान दौराला चीनी मिल प्रबंधन ने बताया कि उनका पाक्षिक ब्रेेक डाउन शनिवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। 
विज्ञापन


किसान यूनियन ने की शिकायत
बैठक में किसान यूनियन पदाधिकारियों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ गन्ना पर्ची व भुगतान आदि की शिकायत की। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल, जिला गन्ना अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला सहित सभी गन्ना समितियों के सचिव और मिलों के प्रबंधन अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed