फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhudhana me baspa

बुढ़ाना बसपा प्रत्याशी अगवा, नेशनल हाईवे जाम

Wed, 13 Jul 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 13 Jul 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
bhudhana me baspa
सीओ से उलझते बसपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना बसपा प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ जौला का मंगलवार शाम कंकरखेड़ा बाईपास से अपहरण हो गया। लावारिस हालत में डाबका गांव के पास उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी मिली। प्रत्याशी के अपहरण की जानकारी लगते ही बसपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए, और नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। देर रात तक प्रत्याशी का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थानाक्षेत्र के जौला गांव निवासी मोहम्मद आरिफ जौला पुत्र हाजी हनीस बुढ़ाना से बसपा से प्रत्याशी हैं। आरिफ दो दिन से दिल्ली में थे। उन्होंने मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी से फोन करके कहा कि मैं दो बजे तक घर पहुंच जाऊंगा। आरिफ के इंतजार में उनका ड्राइवर दोपहर करीब 2:30 बजे से कंकरखेड़ा फ्लाईओवर पर खड़ा था। शाम पांच बजे तक आरिफ नहीं पहुंचे तो ड्राइवर ने उनके परिवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

आरिफ के परिजन और बसपा कार्यकर्ता कंकरखेड़ा हाईवे पर पहुंच गए। ड्राइवर से मामले की जानकारी लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी। बताया गया कि आरिफ के पास 15 लाख रुपये थे। शाम करीब सात बजे आरिफ की स्कॉर्पियो गाड़ी लावारिस हालत में कंकरखेड़ा बाईपास स्थित डाबका गांव के पास सड़क किनारे मिली। परिजनों और बसपा कार्यकर्ताओं ने आरिफ के अपहरण होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मिनट रहा हाईवे जाम
बसपा कैंट प्रत्याशी सतेंद्र सोलंकी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ आरिफ के अपहरण की जानकारी लगते ही कंकरखेड़ा बाईपास पर पहुंचे। बसपा कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवार के लोगों ने हाईवे जाम कर आरिफ की बरामदगी की मांग शुरू कर दी। करीब 15 मिनट हाईवे जाम होने पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे कर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

पुलिस से हुई हाथापाई
बसपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आरिफ के अपहरण के मामले में पुलिस-प्रशासन गंभीर नहीं है। तीन घंटे तक पीड़ित परिवार और बसपा कार्यकर्ता खुद ही आरिफ को तलाशते रहे। लेकिन पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से बसपा कार्यकर्ताओं की हाथापाई हो गई।


रोहटा रोड पर मिली लोकेशन
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के फोन को तत्काल सर्विलांस पर लगाया। पुलिस का दावा है कि उनके फोन की अंतिम लोकेशन रोहटा रोड पर मिली है। जिसके आधार पर पुलिस ने रोहटा रोड पर कई जगहों पर दबिश और चेकिंग अभियान भी चलाया। लेकिन आरिफ का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed