फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhoora, who is in jail for updating a Facebook account

कुख्यात भूरा तिहाड़ जेल में बंद, पर लगातार अपडेट हो रहा FACEBOOK, देखें जेल की तस्वीरें

Thu, 02 Feb 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 02 Feb 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
bhoora, who is in jail for updating a Facebook account
अमित भूरा का फेसबुक अकाउंट

दस लाख का इनामी रह चुका कुख्यात अमित मलिक उर्फ भूरा तिहाड़ जेल में बंद है पर उसका फेसबुक एकाउंट लगातार अपडेट हो रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि उसके एकाउंट को कौन हैंडल कर रहा है। यही नहीं, उसके एकाउंट पर अपलोड फोटो और सेल्फी से ऐसा प्रतीत होता है, जैसे वह किसी जेल की बैरक की हों। भूरा हाल ही हरिद्वार से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट हुआ है। तिहाड़ जैसी हाई सिक्योरिटी जेल में इस तरह की आरामतलबी आसान नहीं है पर उसकी फेसबुक वॉल चौंका रही है। यह भी माना जा रहा है कि गैंग चलाने के लिए उसका कोई साथी इस तरह गतिविधियों में लिप्त हो सकता है।

विज्ञापन

बताने वालों को दस लाख रुपये का इनाम

bhoora, who is in jail for updating a Facebook account
फेसबुक पर अपलोड की फोटो
कुख्यात अमित भूरा का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्यों में नेटवर्क फैला हुआ है। एक प्रधान की हत्या के मामले में वह देहरादून की जेल में भी बंद था। वहां से 15 दिसंबर 2014 को देहरादून पुलिस एक मामले में उसे हरियाणा लेकर जा रही थी। इसी दौरान कुख्यात सुनील राठी ने बागपत में पुलिस पर हमला कर अमित को छुड़ा लिया था। अमित पुलिस की एके-47 और कारबाइन लेकर भागा था। इसके कई महीने बाद उसे पंजाब से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उस पर दस लाख रुपये का इनाम भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफबी एकाउंट पर चौंकाने वाली पोस्ट

bhoora, who is in jail for updating a Facebook account
दोस्तों के साथ अमित भूरे की फोटो
भूरा के नाम से चल रहे फेसबुक एकाउंट पर कई चौंकाने वाली फोटो और पोस्ट देखने को मिली हैं। 28 जनवरी को 3:02 बजे अमित विद सूबेदार मुस्तफाबाद एंड 21 अदर्स के साथ शेयर की गई ‘फ्रेंड्स चीयर्स विद हॉट टी’ नाम से एक सेल्फी टैग है। इसमें 94 लाइक और 19 कमेंट हैं। दूसरी सेल्फी 1:37 बजे की है। इसमें अमित भूरा अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा है। इसे देखकर लग रहा है कि भूरा किसी जेल के गेट के पास खड़ा है। तीसरी सेल्फी 27 जनवरी 1:12 बजे की है, जो ‘कॉफी इन जेल 1 एएम’ शीर्षक के साथ टैग की गई है। इसमें 76 लाइक और 9 कमेंट हैं। इसके अलावा एक सेल्फी 28 जनवरी की पोस्ट की गई है। यह फोटो हरिद्वार जेल की होने का दावा किया गया है। इसमें उसे 74 लाइक मिली हैं। इनके अलावा ऐसी कई फोटो और सेल्फी हैं, जो किसी जेल परिसर या बैरक की प्रतीत होती हैं।
विज्ञापन

आखिर कौन है इसके पीछे

bhoora, who is in jail for updating a Facebook account
अमित भूरा
भूरा का फेसबुक एकाउंट रोज अपडेट हो रहा है। इस पर आने वाले कमेंट देखकर लगता है कि उससे ज्यादातर जरायम की दुनिया के लोग ही जुड़े हैं। जो इसके जरिये एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं। लेकिन, अपडेट करने वाला कौन है, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

आधी रात के बाद अपलोड की फोटो

bhoora, who is in jail for updating a Facebook account
फेसबुक अकाउंट पर फोटो अपलोड
चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकांश फोटो, सेल्फी और पोस्ट आधी रात को उसके एफबी वॉल पर अपलोड होती हैं। इस पर लाइक के साथ उसके साथियों के कमेंट भी आने शुरू हो जाते हैं। एक पोस्ट में लिखा मिला कि सुबह की कॉफी जेल में पीते हैं। इसमें दावा किया गया है कि चार-पांच दोस्त एक ही बैरक में रहते हैं।

भाई ... को ठोक दूं क्या?

bhoora, who is in jail for updating a Facebook account
दोस्तों के साथ फोटो अपलोड
भूरा की एफबी वॉल पर कमेंट्स भी बहुत हैं। एक दोस्त ने एफबी पर लिखा कि भाई ... को ठोक दूं क्या? वह किसको मारने की बात कर रहा है, इस बात का कोई जिक्र नहीं है। लेकिन, जो कुछ लिखा वह सीधे-सीधे गैंग मेंबरों की सक्रियता से जुड़ा है।

अमित की एफबी प्रोफाइल

bhoora, who is in jail for updating a Facebook account
एफबी पर फोटो अपलोड
अमित की एफबी प्रोफाइल में दर्ज है, अमित मलिक भूरा.... ‘द गैंगस्टर’। इस प्रोफाइल के हिसाब से उसके 294 फ्रेंड्स हैं तो 18 फॉलोअर। इसमें संभवत: उसके गैंग मेंबर भी जुड़े हो सकते हैं।

कौन है अमित भूरा

bhoora, who is in jail for updating a Facebook account
अमित भूरा के दोस्त
अमित मलिक उर्फ भूरा मुजफ्फरनगर के सरनावली गांव का रहने वाला है। मेरठ समेत बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली समेत कई राज्यों में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। दस लाख का इनामी भी रह चुका है। हाल ही हरिद्वार से तिहाड़ जेल में शिफ्ट होना बताया गया है।

पहले भी हो चुके खुलासे

bhoora, who is in jail for updating a Facebook account
यूपी पुलिस
पूर्व में ऐसे कई प्रकरणों का खुलासा होने पर पुलिस अफसर खुद भी दावे करते हैं कि कई कुख्यात अधिकांश वारदातें जेल में बैठकर कराते हैं। कई अपराधियों ने गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया कि जेल में बैठकर उन्होंने प्लानिंग बनाई और फिर वारदात को अंजाम दिया या दिलाया। पुलिस प्रशासन ने औचक निरीक्षण कर कई बार जेल से मोबाइल फोन तक बरामद किए हैं। हालांकि, इस मामले में यह स्पष्ट नहीं है कि अपडेट कहां से हो रहा है। ऐसे में इस बात का खुलासा तो जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed