{"_id":"68c81f79ff463717a907b991","slug":"bhoomi-pujan-was-done-in-gymkhana-ground-for-the-ramlila-event-meerut-news-c-72-1-mct1009-140610-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रामलीला के आयोजन को जिमखाना मैदान में हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रामलीला के आयोजन को जिमखाना मैदान में हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन
- श्री रामलीला कमेटी की ओर से जिमखाना मैदान में किया गया भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर की ओर से हर वर्ष की तरह जिमखाना मैदान में इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को जिमखाना मैदान में कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल रहे। भूमि पूजन कर्ता कुलदीप शर्मा, तिलक कर्ता उमाशंकर पाल, आरती कर्ता प्रदीप गुप्ता, पुलकित अग्रवाल आदि रहे।
जिमखाना में रामलीला का आयोजन 20 सितंबर को होने जा रहा है। सोमवार को सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य, सभी अतिथि तथा रामलीला मंचन करने आए कलाकार व अन्य भक्त ध्वज के साथ हनुमान मंदिर बुढ़ाना गेट से जिमखाना मैदान पर भजन करते हुए पहुंचे। भूमि पूजन करने का उद्देश्य रामलीला मंचन दौरान किसी भी प्रकार का मानसिक, भौतिक अध्यात्मिक, आर्थिक व अन्य किसी भी प्रकार का विघ्न इस लीला मंचन के दौरान न आए इसके लिए प्रभु की आराधना की जाती है, उनकी पूजा उपासना की जाती है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि कमलदत्त शर्मा, महानगर अध्यक्ष भाजपा विवेक रस्तोगी, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद