फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhoomi Pujan performed for the Ramlila performance.

Meerut News: रामलीला मंचन के लिए किया भूमि पूजन

Tue, 22 Sep 2026 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan performed for the Ramlila performance.
दौराला - शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाली रामलीला को लेकर आयोजित बैठक में शामिल पदाधि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। मिल बाजार स्थित रेलवे स्टेशन शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को रामलीला मंचन के लिए विधि-विधान से हवन-पूजन कर भूमि पूजन किया गया। इस दौरान राम लखन रंगमंच कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकारों ने भाग लिया। पंडित संदीप शास्त्री और नारायण पांडे ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया।

राम लखन रंगमंच कमेटी के अध्यक्ष हरपाल चौहान ने बताया कि 8 अक्तूबर को भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामलीला देखने आने वाले दर्शकों के बैठने के लिए सोफे की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। भूमि पूजन के दौरान कमेटी सदस्यों ने रामलीला मंचन को सफल बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने पर चर्चा की। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। इस दौरान ललित चौहान, अतुल, सचिन उपाध्याय, प्रदीप, विपेंद्र, अरुण, सुमित, पवन, सोनू, विपिन, रजनीश, अंकित, नीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed