फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhishma's promise and Dwarkadhish's leela on the sixth day of Khatu Shyam Katha in Mawana

Meerut News: मवाना में खाटू श्याम कथा के छठे दिन भीष्म प्रतिज्ञा और द्वारिकाधीश लीला

Tue, 29 Sep 2026 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Bhishma's promise and Dwarkadhish's leela on the sixth day of Khatu Shyam Katha in Mawana
खाटू श्याम कथा में कथा सुनाते कथा वाचक। (मवाना)
मवाना। भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्री खाटू श्याम कथा महोत्सव का छठा दिवस मवाना में मनाया गया। हरिद्वार के मोहन गोकुलधाम के पीठाधीश्वर गुरुदेव कृष्णा संजय महाराज के सान्निध्य में भक्ति और ज्ञान का संगम हुआ।
विज्ञापन

कथा व्यास ने महाभारत के गंगापुत्र भीष्म पितामह के त्याग, ब्रह्मचर्य और धर्मनिष्ठा का वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को कर्तव्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। भगवान श्रीकृष्ण द्वारिकाधीश की लीलाओं और वीर बर्बरीक के तीन बाणों का रहस्य भी बताया गया। गुरुदेव ने हस्तिनापुर को भारत की धर्मभूमि बताते हुए इसकी विरासत संजोने का आह्वान किया। छठे दिन बाबा श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसकी सेवा मुख्त्यार सिंह हलवाई ने की। इसके बाद फूलों की होली में श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने गुरुदेव से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

यजमान महेश आर्य, कृष्णा आर्य, ज्ञानेंद्र, सीमा, सावित्री, सुशीला गोयल और होमब्रेड सहित कई श्रद्धालुओं ने पूजन में सहभागिता की। खाटू श्याम सुधा ज्ञान परीक्षा के विजेताओं का सम्मान 30 सितंबर को प्रातः 10 बजे कथा स्थल पर होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने सभी मवाना वासियों को प्रसाद ग्रहण करने का निमंत्रण दिया है।

खाटू श्याम कथा में कथा सुनाते कथा वाचक। (मवाना)

खाटू श्याम कथा में कथा सुनाते कथा वाचक। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed