फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhima Army's new audio viral, Chandrasekhar shrugged the movement of social media

भीम आर्मी का नया ऑडियो वायरल, चंद्रशेखर सोशल मीडिया से दे रहा आंदोलन को धार

Tue, 16 May 2017 02:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 16 May 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
Bhima Army's new audio viral, Chandrasekhar shrugged the movement of social media
भीम आर्मी का नया ऑडियो वायरल

सहारनपुर में नौ मई की घटना के लिए पुलिस द्वारा जिम्मेदार माने जा रहे भीम आर्मी भारत एकता मिशन का संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद अंडरग्राउंड होकर सोशल मीडिया के जरिये अपने आंदोलन को धार दे रहा है। उसने नया ऑडियो जारी कर यह स्पष्ट करने का प्रयास किया है कि भीम आर्मी किसी जाति नहीं, बल्कि दलितों पर होने वाले जुर्म के खिलाफ है। उसने खुद के संगठन के नक्सली या आतंकी कनेक्शन की चर्चाओं की निंदा की। इतना ही नहीं, उसने अपनी लड़ाई को दलितों के साथ ही पिछड़ों और मुस्लिमों की बात कर उन्हें भी अपने आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की है। दलितों से 21 मई को दिल्ली पहुंचने की भी अपील की है।

विज्ञापन

दलितों, मुस्लिमों और पिछड़ों से एकजुट होने की अपील की

Bhima Army's new audio viral, Chandrasekhar shrugged the movement of social media
भीम आर्मी संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर

करीब 15 मिनट के ऑडियो में चंद्रशेखर कह रहा है कि कुछ लोग यह कह रहे हैं कि वह डर गया है और छुप गया है। मगर वह यह देख रहा है कि कैसे अपने समाज के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाले व्यक्ति को प्रशासन और पुलिस नक्सली और आतंकी बना देती है। इसके लिए उसने दुख व्यक्त किया है। वह उत्पीड़न के खिलाफ दलितों, मुस्लिमों और पिछड़ों से एकजुट होने की अपील भी की है। आरोप लगाया है कि शब्बीरपुर में 56 घरों को जलाने वालों और महिलाओं व बच्चों से मारपीट करने वालों पर डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने कोई कार्रवाई नहीं की। यदि कार्रवाई कर दी जाती तो नौ मई की घटना न होती। नौ मई की घटना से पहले गांधी पार्क में जमा दलितों पर पुलिस और भगवाधारियों द्वारा मारपीट करने और गोली चलाने का आरोप भी लगाया है। कहा है कि डीएम दलितों पर फायरिंग करने के चार बार आदेश देता है। इसी से जाना जा सकता है कि सरकार भगवाधारियों को बचाने के लिए भीम आर्मी को दबाना चाहती है। उसने देश भर में रह रहे दलितों से प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन भेजने की अपील की है। साथ ही 21 मई को दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहुंचकर संविधान के दायरे में रहते हुए धरना देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच हो तो जनहित के कार्यों की भी हो

Bhima Army's new audio viral, Chandrasekhar shrugged the movement of social media
सहारनपुर में हुआ था भारी बवाल

भीम आर्मी गरीब बच्चों की पढ़ाई, गरीब बहनों की शादी और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए ब्लड डोनेशन कैंप लगाती रही है। उसने मीडिया से अपील की है कि वह भीम आर्मी द्वारा अब तक कराए गए जनहित के कार्यों की जांच करने के बाद ही उसे और भीम आर्मी को नक्सली घोषित करे। अपने ऑडियो में उसने सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है, अधिकार तो छीने जाते हैं... आदि शेरों का भी इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन

...तो जेल भरो आंदोलन करेंगे दलित

Bhima Army's new audio viral, Chandrasekhar shrugged the movement of social media
सहारनपुर में बवाल हुआ था

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने भी बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने भीम आर्मी की तुलना नक्सलियों से करने की निंदा की। कहा कि संगठन संविधान के दायरे में रहकर अधिकारों की लड़ाई लड़ता है। संगठन द्वारा अभी तक कराए गए जनहित के कार्यों का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने निर्दोष दलितों पर कार्रवाई करना बंद नहीं किया और गिरफ्तार किए गए युवकों को नहीं छोड़ा तो दलित समाज शांतिपूर्वक जेल भरो आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed