फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhima Army chief is tough to come out of jail, these reasons

'रावण' नहीं आ सकेगा जेल से बाहर

Sat, 04 Nov 2017 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 04 Nov 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
Bhima Army chief is tough to come out of jail, these reasons
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण

सहारनपुर हिंसा के आरोपी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण पर प्रशासन ने रासुका के तहत कार्रवाई कर दी है। जेल में ही रासुका तामील करा दी गई है। इसके साथ ही चंद्रशेखर के बाहर आने के रास्ते बंद हो गए हैं। उसे बृहस्पतिवार को ही हाईकोर्ट से चार मामलों में जमानत मिली थी। 

विज्ञापन


सहारनपुर में 9 मई को हुई जातीय हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पर शुक्रवार को रासुका लगा दी गई। चंद्रशेखर पर रासुका की कार्रवाई तो काफी पहले से ही चल रही थी, लेकिन प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट से पांच में से चार मामलों में जमानत होने के बाद रावण की जेल से बाहर आने की उम्मीद होने लगे थी। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जमानत होते देख बृहस्पतिवार को ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरुद्ध करने की कार्रवाई पूरी कर डाली और शुक्रवार को सुबह जेल में ही चंद्रशेखर को रासुका तामील करा दी गई। जिससे चंद्रशेखर के फिलहाल जेल से बाहर आने का रास्ता अब बंद हो चुका है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मिली थी जमानत 
8 जून को हिमाचल के डलहौजी से गिरफ्तार भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण तभी से ही जेल में बंद है। चंद्रशेखर पर कोतवाली देहात में 19 मामले दर्ज थे। जिन्हें छह प्रमुख मामलों में मर्ज कर दिया गया था। एक मामले में उसी समय कोर्ट से जमानत हो चुकी थी। पांच मामलों में सुनवाई चल रही थी। पांच में से 4 मामलों में बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली। सिर्फ एक मामले में सुनवाई होनी थी। सहारनपुर कोर्ट में 6 नवंबर की तारीख लगी है। जिसमें जमानत कराने का प्रयास किया जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसए तामील करा दिया गया : एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का कहना है कि एनएसए की कार्रवाई चल रही थी। बृहस्पतिवार को कार्रवाई पूरी करा दी गई थी। सुबह तामील करा दिया गया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed