फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army workers have demanded police to provide security to Kamal Walia's family in Saharanpur

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने सौंपा डीजीपी के नाम ज्ञापन, कमल वालिया के परिवार को सुरक्षा देने की मांग

Tue, 29 Oct 2019 07:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Oct 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army workers have demanded police to provide security to Kamal Walia's family in Saharanpur
पत्रकारों से वार्ता करते भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में विधानसभा गंगोह से जुड़े भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जेल में बंद राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया के परिजनों की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सीओ के पेशकार को डीजीपी लखनऊ के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कमल सिंह वालिया के परिजनों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन


गंगोह विधानसभा अध्यक्ष अनुज गौतम, प्रभात सिंह कालड़ा, अजय गौतम, गौरव, मुन्ना, जोगिंद्र, अनिल अकील आदि ने गंगोह सीओ की अनुपस्थिति में उनके पेशकार को दिए गए ज्ञापन में बताया कि रंजिशन कमल सिंह वालिया को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया गया है। 19 अक्तूबर को उनकी पत्नी काजल और बेटा कार्तिक जेल में बंद कमल वालिया से मुलाकात कर घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एलान के बाद सरेंडर करने पहुंचे भीम आर्मी के पदाधिकारी, पुलिस नहीं जुटा सकी गिरफ्तार करने की हिम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रास्ते में कार सवार कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें मां-बेटा दोनों घायल हो गए। 23 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे 5-6 व्यक्तियों ने उनके घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन मोहल्ले में जाग होने पर वह भाग खडे़ हुए। 28 अक्तूबर को फिर से यहीं बात दोहराई गई तो कमल वालिया की मां कांति वालिया ने मामले की जानकारी एसपी सिटी को दी। एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा। 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि वालिया परिवार को हर समय जानमाल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने वालिया परिवार के साथ अप्रिय घटना होने की आशंका जताते हुए पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed