{"_id":"5d5414d38ebc3e6cfb088e20","slug":"bhim-army-protested-against-delhi-government-in-collectorate-at-shamli-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी का दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, तोड़े गए संत रविदास मंदिर के निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी का दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, तोड़े गए संत रविदास मंदिर के निर्माण की मांग
Wed, 14 Aug 2019 07:34 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 14 Aug 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भीम आर्मी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में संत शिरोमणि रविदास मंदिर को तोड़े जाने पर दिल्ली सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर मंदिर का पुननिर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
बुधवार को भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित संत रविदास मंदिर जो सदियों से धरोहर और समाज की आस्था उपासना का केंद्र है, उस मंदिर को दिल्ली सरकार ने तोड़कर घिनौना कृत्य किया है। इससे स्पष्ट है कि अनुसूचित जाति को जो संवैधानिक धार्मिक आजादी दी गई है, वह अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर संविधान के विरोध में कार्य करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया ये गंभीर आरोप
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मंदिर के अलावा देश के अन्य राज्यों में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, संत शिरोमणि रविदास मूर्ति तोड़ी जाने का आरोप लगाया। उन्होंने अनुसूचित जाति पर हो रहे शोषण को बंद कराने और दिल्ली में तोड़े गए संत रविदास मंदिर का पुननिर्माण कराए जाने की मांग की।
बता दें कि इस दौरान विशाल कुमार, अमित देशाई, प्रमोद कुमार, रजत कुमार, गोविंद मैनपुरी, नासिर चौधरी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/