चंद्रशेखर 'रावण' का ऐलान, भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे, अब होगी आर-पार की जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार के आदेश के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच रात 2:40 बजे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण को सहारनपुर जेल से किया गया रिहा। हजारों समर्थकों की भीड़ ने जय भीम के नारों के बीच रावण का स्वागत किया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में अलर्ट किया गया है।
सहारनपुर जेल से बाहर निकलते ही चंद्रशेखर रावण ने कहा, इस सरकार ने जितना उत्पीड़न करना था, वह कर चुकी है। अब लड़ाई आरपार की होगी। सत्ता से इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच रात तीन बजे रावण को छुटमलपुर स्थित आवास के लिए जेल से रवाना किया गया। सैकड़ों समर्थक भी काफिले में शामिल रहे।
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण ने अमर उजाला से बातचीत में कहा। 2019 में बीजेपी को हराना ही मकसद है। भीम आर्मी तो उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी। देश में बीजेपी के खिलाफ बनने वाले महागंठबंधन को भीम आर्मी सपोर्ट करेगी। भीम आर्मी जल्द ही देशभर में बहुजन समाज को जागरूक करने का काम करेगी। मायावती को अपनी बुआ बताते हुए कहा कि उनसे कोई विरोध नहीं है। बुआ ने समाज के लिये बहुत काम किया हैं।
जानिए पूरा अपडेट
भीम आर्मी प्रमुख एवं सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण एक वर्ष की अवधि पूरी होने से 48 दिन पूर्व ही रिहा हो गए। पिछले साल दो नवंबर को रावण को रासुका में निरुद्ध किया गया था। तब से तीन-तीन माह बाद रासुका की अवधि बढ़ाई गई थी। छह मुकदमों में रावण को पहले ही जमानत मिल चुकी हैं। सहारनपुर में पांच मई को हुए शब्बीरपुर कांड के विरोध स्वरूप नौ मई को हुई हिंसा के मामले में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण पर एक नवंबर को रासुका की कार्रवाई की गई थी। उसके बाद से तीन माह पूर्व ही कोर्ट में पैरवी कर उसकी रासुका की अवधि बढ़ाई जाती रही। जुलाई में ही रासुका अवधि को तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था। 1 नवंबर 2018 को रासुका की अवधि पूरी होनी थी। लेकिन 48 दिन पूर्व ही रिहाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। चंद्रशेखर उर्फ रावण के साथ ही शब्बीरपुर के ग्राम प्रधान शिवकुमार और सोनू की भी रासुका को निरस्त कर दिया गया है। शिव कुमार और सोनू की रासुका अवधि 14 अक्तूबर 2018 को पूरी हो रही थी। उन्हें 30 दिन पूर्व रिहा करने के आदेश दिए गए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/