फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army Chief Chandra Sekhar has get statement against CAA and NRC in Muzaffarnagar

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर बोले- सीएए और एनआरसी पर नहीं चलेगी तानाशाही

Mon, 10 Feb 2020 09:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army Chief Chandra Sekhar has get statement against CAA and NRC in Muzaffarnagar
चंद्रशेखर का स्वागत करते समर्थक - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने मुजफ्फरनगर के खतौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सीएए और एनआरसी सहित अन्य फैसलों को तानाशाही बताया। साथ ही यूपी के सीएम को लेकर विवादित बयान भी दिया और कहा कि जनता ने सरकार बनाई है, जनता ही उखाड़ देगी। 

विज्ञापन


भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर का सोमवार को दिल्ली से बिजनौर जाते समय समर्थकों ने खतौली में जीटी रोड पर स्वागत किया। चंद्रशेखर ने पत्रकारों से कहा कि वह अपनी बढ़ती लोकप्रियता से किसी को खौफ में नहीं रखना चाहते हैं। सीएए और एनआरसी जैसा कानून लोकतंत्र की हत्या करके लाया गया है, जो भी नियम बनाए जा रहे हैं वह गलत बनाए जा रहे हैं। जब तक सरकार घुटने टेक कर इसे वापस नहीं लेगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। जिस तरीके से नियम बनाए जा रहे हैं, इस प्रकार तानाशाही नहीं चलेगी। 
विज्ञापन


शाहीन बाग में सीएए के विरोध में चल रहे धरने के बारे में उन्होंने कहा कि इस पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने वाला है। उन्होंने एससी, एसटी के प्रमोशन में रिजर्वेशन को लेकर कोर्ट में जाएंगे। अनुसूचित जाति, पिछड़ों और मुस्लिमों के हक के लिए भी जन आंदोलन होते रहेंगे। जल्द ही भारत बंद की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed