Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhavya and Kashish top the elocution competition

Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में भव्या और कशिश अव्वल

Sat, 24 Jan 2026 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Bhavya and Kashish top the elocution competition
मेरठ..कंवलजीत..सुभाष चंद बोस की जयंती पर प्यारेलाल शर्मा स्मारक में प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्म-दिवस समारोह समिति की ओर से पराक्रम दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। प्यारेलाल शर्मा स्मारक में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने नेताजी द्वारा दी गई प्रतिज्ञा दोहराई और आजाद हिंद फौज का गीत गवाया। वर्षा के कारण निर्धारित पथ संचलन स्थगित कर सभागार में ही बैंड, एनसीसी, स्काउट और स्कूल यूनिफार्म में बच्चों ने परेड की। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में भव्या व कशिश अव्वल रहीं।
विज्ञापन

इसकी सलामी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एजे सिंह ने ली। परेड के बाद नेताजी के जीवन पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही नेताजी को जानो भाषण प्रतियोगिता में 40 से अधिक विद्यालयों के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। समिति अध्यक्ष अजय गुप्ता (वासु) ने संस्था की गतिविधियों पर विस्तार से बताया। संचालन अरुण जिंदल ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में प्रथम भव्या सिंह (आर्यन्स स्कूल), जूनियर वर्ग में प्रथम कशिश (राधेश्याम स्कूल), सीनियर वर्ग में प्रथम हर्ष त्यागी (कदम पब्लिक स्कूल भुनी), द्वितीय आस्था, आकांश, प्रिया जांगिड़ एवं तृतीय अर्श, समृद्धि एवं आकृति रहीं। वहीं, चित्रकला में प्रज्ञा सिरोही (सेंट फ्रांसिस) प्रथम (प्राथमिक), रसिका (माध्यमिक) प्रथम, राहुल (आईआईएमटी, स्नातक) प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed