{"_id":"68fccb8fb15135cf08022d2d","slug":"bhavip-honored-the-elders-meerut-news-c-72-1-mct1005-142762-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाविप ने बुजुर्गाें का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाविप ने बुजुर्गाें का किया सम्मान
Sat, 25 Oct 2025 06:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 25 Oct 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। भारत विकास परिषद आयुष्मान शाखा ने शनिवार को दशहरा, दीपावली, गोवर्धन और भैया दूज पर्व आईएमए हॉल में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। विद्यार्थियों ने त्योहारों से संबंधित नाटक मंचन किया। बरगद की छांव कार्यक्रम में शाखा के सदस्यों के माता-पिता जिनकी उम्र 70 वर्ष से ऊपर है उन्हें शॉल और चादर भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। कार्यक्रम में शाखा के सभी सदस्यों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन