फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bharti arrested for abetting home guard's son to commit suicide

Meerut News: होमगार्ड के बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी भारती गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2023 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bharti arrested for abetting home guard's son to commit suicide
परतापुर। होमगार्ड के बेटे अरुण को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले फरार महिला आरोपी भारती को सोमवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो आरोपी मोनिका और अरविंद को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक दो माह पूर्व गंगोल निवासी होमगार्ड गंगाराम के बेटे अरुण को शादी के नाम पर रिश्ते में मौसी लगने वाली मोनिका ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर फर्जी वीडियो बनाकर पौने चार लाख रुपये ठग लिए थे। बाद में शादी से इन्कार करने पर अरुण ने मोहिउद्दीनपुर स्थित एक होटल में खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने सुसाइड नोट और ऑडियो की मदद से मोनिका, अरविंद और भारती के खिलाफ केस दर्ज किया था। रविवार देर रात पुलिस ने भराला गांव में दबिश देकर फरार भारती को गिरफ्तार कर लिया। परतापुर थाना प्रभारी रामफल सिंह ने बताया ने कि कोर्ट में पेश करने के बाद भारती को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed