फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bharatiya Kisan Union apolitical protest in tehsil, eight out of 10 demands agreed upon

Meerut News: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का तहसील में धरना, 10 में से आठ मांगों पर सहमति बनी

Tue, 29 Oct 2024 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union apolitical protest in tehsil, eight out of 10 demands agreed upon
मवाना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर ट्रैक्टर ट्राॅलियों के साथ बडा महादेव मंदिर से जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे तथा धरना दिया। जिलाधिकारी के नाम एसडीएम को 10 सूत्रीय ज्ञापन दिया। इसमें आठ मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद तीन घंटे बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे तथा धरना दिया। एसडीएम अंकित कुमार को दिए ज्ञापन में स्मार्ट मीटर पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, 2024-25 के गन्ना सत्र मूल्य 450 रुपये क्विंटल घोषित किए जाने, खसरा खतौनी में हो रही धांधली ठीक कराने, किसानों को गन्ना पत्ती जलाने से न रोकने, गांव व जंगलों में बिजली के जर्जर तार व खंभों को बदलवाने, तहसील के गांवों व जंगलों की टूटी सड़कों को बनाने, आवारा पशुओं पर रोक लगाने, किसानों की गन्ने की ओवरलोड की पर्ची बाद के कालम से काटी जाए, तहसील के गांवों में लाइब्रेरी बनवाई जाए, पुलिस प्रशासन आम आदमी व किसानों का उत्पीड़न रोका जाए।
विज्ञापन

वार्ता के लिए उपजिलाधिकारी अंकित कुमार, सीओ अभिषेक पटेल, अधिशासी अभियंता बिजली, गन्ना समिति सचिव, जेई लोक निर्माण विभाग, मवाना शुगर मिल से वरिष्ठ प्रबंधक प्रमोद बालियान पहुंचे। इन्होंने धरनारत कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की मांग लखनऊ भेजने, खसरा खतौनी ठीक कराने के लिए लेखपाल को भेजा जाएगा, एक्सईएन ने कहा कि जर्जर लाइनों व खंभों को बदलवाया जाएगा, आवारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाएगा, सड़कों को ठीक कराने का काम दिवाली बाद शुरू कराया जाएगा, ओवरलोड पर्ची के लिए डीएम के माध्यम से लखनऊ भेजने आदि के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता मास्टर ओमवीर सिंह और संचालन कुश चौधरी व दिनेश शर्मा प्रदेश प्रवक्ता ने किया। मुख्य अतिथि राजीव सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, मुख्य वक्ता विनोद जिटौली मेरठ मंडल अध्यक्ष रहे।
धरने में आकाश गुर्जर, भोला चौधरी, मनोज तेवतिया, दर्शन नहरा, बबलू जाटौली, कुंवरपाल सिंह, आकाश गुर्जर, भोला चौधरी, कुश तिगरी, रामकुमार शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed