{"_id":"68921273a550476923074f6d","slug":"bhakti-dance-helps-in-upliftment-of-soul-meerut-news-c-14-1-mrt1002-937721-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में हुआ शांति विधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में हुआ शांति विधान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में 16 दिवसीय शांति विधान हुआ। विधान की शुरुआत पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मांडले पर अर्घ्य अर्पित किए। इसमें सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य सुशील जैन, कमल जैन और आकाश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। भगवान शांतिनाथ की आराधना की गई।
पारस जैन ने कहा कि जब नृत्य श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता है तो वह पूजा का ही एक रूप बन जाता है। यह आत्मा की उन्नति में सहायक होता है। मंदिर परिसर में उत्साह और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।
प्रचार संयोजक रचित जैन ने बताया कि यह आयोजन धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही सामाजिक एकता और आध्यात्मिक जागरूकता को भी बढ़ावा देता है। मंदिर परिसर में विनोद जैन, मनोज जैन, नवीन जैन, अमित जैन, रचित जैन, सारिका जैन, नीलू जैन, श्वेता जैन, बबीता जैन रहीं।