{"_id":"6997207aa0ba9925f2061ef2","slug":"bhakiyu-tomar-officials-accused-the-arto-of-corruption-meerut-news-c-73-1-mtd1001-106418-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने एआरटीओ पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने एआरटीओ पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन
बहसूमा। भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष इंतजार प्रधान प्रेस वार्ता करते हुए फोटो संवाद
अनदेखी के विरोध में 24 फरवरी को एआरटीओ के ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोड़ खुर्द में प्रधान इंतजार देशवाल के आवास पर भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष ने एआरटीओ मेरठ पर भ्रष्टाचार, किसानों और आमजन की अनदेखी के विरोध में 24 फरवरी को एआरटीओ के ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष इंतजार देशवाल ने कहा कि एआरटीओ ऑफिस में जब किसान एवं आमजन अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन एवं फिटनेस और डीएल बनवाने के लिए जाता है तो रसीद से ज्यादा छह गुना पैसा वसूला जाता है। आरोप है कि एआरटीओ कार्यालय के बाहर प्राइवेट आदमी दलाली करने के लिए लगा रखे हैं जो किसानों एवं आमजन के उनके कामों को करने के लिए मोटी रकम वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एआरटीओ खड़े वाहनों का भी चालान कर रहे हैं और उनसे मोटी रकम वसूल की जा रही है। जिस गाड़ी का चालान किया जाता है उसके पीछे-पीछे एआरटीओ का चालक सेटिंग गेटिंग की बात करने लगता है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एआरटीओ को तत्काल प्रभाव से हटाया नहीं गया तो 24 फरवरी को एआरटीओ ऑफिस में भाकियू तोमर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर आकिल राणा, अभिषेक चौधरी, जिला महासचिव अमित चौधरी, जिला महामंत्री अबुल कलाम, जिला प्रवक्ता जमीर चौधरी, अमरपाल ग्रेवाल, कृष्ण कुमार, मोनू बटला, जसप्रीत सिंह ग्रेवाल, फैयाज खान आदि लोग शामिल रहे।