फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu strike in Meerut to take back the case against farmers for burning stubble

पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ मुकदमे से नाराज भाकियू ने घेरी तहसील, धरने पर बैठे

Tue, 26 Nov 2019 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Nov 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu strike in Meerut to take back the case against farmers for burning stubble
kisan, farmer - फोटो : अमर उजाला
लगातार बढ़ रहे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) स्तर पर काबू पाने के लिए प्रदूषण विभाग लगातार औद्योगिक इकाईयों व खेतों में पराली व पत्ती जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई कर रहा है। खेतों में पत्ती व पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज मुकदमों को लेकर भाकियू नाराज है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गन्ने के ट्रॉली भर तहसील गेट पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर और ट्रैक्टर ट्रॉली में पराली भरकर तहसील के गेट पर पहुंच गए।
विज्ञापन


किसानों ने यहां धरना प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारियों से पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने और गन्ने का पेमेंट दिलाने, ओवरलोड न काटने के मांग की। इसके बाद किसान कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर तहसील के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने कहा कि हाइवे, कस्बों, शहर के भीतर व गांवों में धुआं उगलने वाले वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे है। बहुत से ऐसे वाहन है, जो 15 साल से अधिक पुराने है।

लेकिन परिवहन विभाग व प्रदूषण विभाग इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जबकि सबसे अधिक शहर को प्रदूषित करने में इन वाहनों का हाथ है। प्रदूषण विभाग व प्रशासनिक अधिकारी लगातार किसान का उत्पीड़न करने में लगे है। खेत में पड़ी पत्ती व पराली को जलाने पर किसान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed