फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu rakesh tikait says it will be Good to the farmers by joining agriculture with MNREGA

कृषि को मनरेगा से जोड़कर ही होगा किसानों का भला: राकेश टिकैत

Mon, 11 Feb 2019 10:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Feb 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu rakesh tikait says it will be Good to the farmers by joining agriculture with MNREGA
meerut news

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में कृषि को मनरेगा से जोड़कर ही किसानों का भला हो सकता है। उन्होंने कहा सरकार का निजी चीनी मिलों पर नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा गन्ना समस्या को लेकर प्रदेशभर में जिला मुख्यालय पर किसान 14 फरवरी को धरना प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत रविवार को जिवाना के नीलकंठ आश्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा जब तक कृषि को मनरेगा से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक किसानों का भला नहीं हो सकता। केंद्र सरकार विभिन्न फसलों का समर्थन मूल्य तय करती है, लेकिन यह दाम किसानों को नहीं मिलता।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि व फसलों के दाम को डिजिटल इंडिया से लिंक किया जाए। देश का किसान आज भी बदहाल है।उन्होंने कहा  प्रदेश में निजी चीनी मिल मालिक मनमानी कर रहे हैं। सरकार का उन पर कोई नियंत्रण नहीं है।

इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कुछ चीनी मिलों ने पिछले वित्तीय वर्ष के बकाया गन्ना का भुगतान तक नहीं किया है। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर गन्ना समस्या को लेकर भाकियू कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। 

फिर शामली मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद किसान प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के थाना भवन स्थित कार्यालय में सवाल करेंगे। उन्होंने कहा किसान क्रांति यात्रा ने हर दल के एजेंडे में किसान को शामिल कराया। उन्होंने बताया कि देश के किसान क्रांति यात्रा कभी भी शुरू कर सकते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed