फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu leaders appealed, farmers reached Mahapanchayat

Meerut News: भाकियू नेताओं ने किसानों से महापंचायत में पहुंचने को जनसंपर्क

Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu leaders appealed, farmers reached Mahapanchayat
भाकियू नेताओं ने की अपील, महापंचायत में पहुंचे किसान
विज्ञापन

मेरठ। सरूरपुर क्षेत्र के कई गांवों में भाकियू नेताओं ने किसानों से 22 दिसंबर को जानी ब्लॉक के गांव गेझा में होने वाली महापंचायत में पहुंचने की अपील की। इस दौरान सरूरपुर में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बकाया गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं की समस्या, खाद की किल्लत पर चर्चा की गई। जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
भाकियू के पश्चिमी यूपी के संगठन मंत्री राजकुमार करनावल ने कहा कि इन दिनों गेहूं की बुवाई चल रही है। डीएपी और यूरिया की आपूर्ति करने में सरकार फेल हो रही है। किसानों को बीते वर्ष का गन्ना भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। गोशालाओं के नाम पर सरकार खानापूर्ति कर रही है। आवारा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में किसानों के सामने बच्चों की पढ़ाई की फीस और अन्य कार्यों के लिए आर्थिक संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष अशफाक जैनपुर ने कहा कि चालू सत्र में सरकार या चीनी मिलों ने गन्ने की कीमत निर्धारित नहीं की है। बिजली बिलों को जमा करने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों की समस्याओं के चलते आगामी 22 दिसंबर को जानी ब्लॉक के गेझा गांव में भाकियू की किसान मजदूर महापंचायत होगी। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी शामिल होंगे, वहीं 23 दिसंबर को सिसौली में युवा संवाद का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू नेताओं ने दोनों कार्यक्रमों में पहुंचने के लिए किसानों से अपील की गई। इस दौरान क्षेत्र के हर्रा, जसड़ सुल्तान नगर, खिवाई व पथौली में जनसंपर्क किया गया। वहीं, सरूरपुर में हुई बैठक का संचालन बॉबी फोगाट ने किया, अध्यक्षता कृष्णपाल पथौली ने की। इस मौके पर धनवीर सिंह, विनय फौजी, विनोद, ऋषिपाल सिंह, उज्जवल पुनिया, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed