फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu Chadhuni will raise the problems of sugarcane farmers

Meerut News: गन्ना किसानों की समस्या उठाएगी भाकियू चढ़ूनी

Mon, 15 Sep 2025 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Chadhuni will raise the problems of sugarcane farmers
भाकियू चढूनी की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। (मवाना)
मवाना। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक किला परीक्षितगढ़ में हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुबे सिंह डागर रहे।
विज्ञापन

बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की समस्त विंग के जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों को कड़े दिशा निर्देश देते हुए कहा कि गन्ना मंडल आयुक्त को ज्ञापन के माध्यम से अपने-अपने जिले के गन्ना किसानों की समस्या रखें। जिन किसानों की फसल बाढ़ से खराब हो गई है उन किसानों को सरकार हरियाणा और पंजाब जितना मुआवजा दे। उत्तर प्रदेश में सरकार जो मुआवजा दे रही है, वह ऊंट के मुंह में जीरे जैसा है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जिन किसानों ने मोटा धान बो रखा है सरकार उस धान को खरीदने के लिए सरकारी क्रय केंद्र बनाए। तहसील व थानों में जो किसानों के साथ लूट-खसौट की जा रही है वह सही नहीं है उसका डटकर विरोध किया जाएगा। संचालन युवा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गिल ने किया। इस मौके पर धीरेंद्र, काजल चौधरी, राशिद, नकुल अहलावत, उपेंद्र मलिक, अनीस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed