फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu Apolitical expanded the organization at Tehsil level

भाकियू अराजनैतिक ने तहसील स्तर पर किया संगठन विस्तार

Sun, 03 Aug 2025 06:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Apolitical expanded the organization at Tehsil level
सरधना। भाकियू अराजनैतिक के जिला​ध्यक्ष ने संगठन विस्तार करते हुए मनोनयन पत्र सौंपे। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की तरफ से रविवार को तहसील स्तर पर संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को ग्राम स्तर तक सुदृढ़ करना, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देना तथा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की विचारधारा और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कालू प्रधान व संचालन अमित छाबड़िया और मिराज मलिक ने किया। दोनों ने संगठन की कार्यशैली, विचारधारा और भविष्य की रणनीति पर मार्गदर्शन दिया। कहा कि हम चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की उस विचारधारा से प्रेरित हैं, जो किसान के अधिकार और सम्मान के लिए आजीवन संघर्षरत रही। हमारा दायित्व है कि हम इस संघर्ष को गांव-गांव तक लेकर जाएं और संगठन को मजबूत करें। संगठन विस्तार में शाहरुख नगर अध्यक्ष, शिवम त्यागी गांव कालंद अध्यक्ष, हर्ष सिंधु गांव छबड़िया अध्यक्ष, जगमाल गांव महादेव अध्यक्ष, राकेश राठी को गांव झिटकरी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान अभिलाष हुड्डा, कपिल पूनिया, सचिन कर्णवाल, रूसी पाल, डॉ. जुल्करनैन, हीवाल कांबोज, अभिषेक, सचिन, विवेक मौजूद रहे।
विज्ञापन


संगठन की ओर से आह्वान किया गया कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों की आवाज बनें और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed