फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu angry over arrest of farmers

Meerut News: किसानों की गिरफ्तारी पर बिफरी भाकियू

Sat, 22 Mar 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 22 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu angry over arrest of farmers
शामली। शंभू व खनौरी सीमा पर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों को गिरफ्तार करने व बुजुर्ग किसानों व महिलाओं को जबरन रोकने पर भाकियू बिफर गई। पंजाब सरकार की इस कार्रवाई पर आक्रोश जताते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर राष्ट्रपति से किसानों के हित में निर्णय लेने व उन्हें न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शांता प्रधान के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और पंजाब सरकार द्वारा शंभू व खनौरी सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों को जबरन हटाने पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान कर्ज लेकर फसल बोता है। दिन रात मेहनत करता है लेकिन उसे यह नहीं पता होता कि उसे फसल का क्या दाम मिलेगा। इसलिए किसान अपनी फसल के वाजिब दाम के लिए गारंटी कानून की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान मोर्चा सहित कुछ जत्थेबंदियां हरियाणा व पंजाब सीमा शंभू व खनौरी पर 13 माह से भी अधिक समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे, केंद्र सरकार किसानों से सभी विषयों को लेकर वार्ता कर रही थी ,लेकिन बुधवार को जब किसान संगठन व सरकार के मध्य वार्ता समाप्त हुई तो उसके बाद वापस अपने मोर्चों पर लौट रहे किसान संगठनों के नेताओं को पंजाब सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों मोर्चों को भी जबरन हटा दिया और कई बुजुर्ग किसानों व महिलाओं को भी जबरन रोक लिया गया। इस घटना से देशभर के किसानों में आक्रोश है। चेतावनी दी कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पप्पू पंवार, विजेन्द्र, गुड्डू बनत, ब्रहमपाल, मैनपाल सिंह, बाबा संजीव, चरणसिंह, विजेन्द्र मलिक, गौतम पंवार, ताहिर, जयराज सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed