फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhajan singer's father dies after being shot during celebratory firing

Meerut News: हर्ष फायरिंग में भजन गायिका के पिता की गोली लगने से हुई मौत

Thu, 30 Apr 2026 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Bhajan singer's father dies after being shot during celebratory firing
नोट: मुजफ्फरनगर समेत अन्य केंद्रों के लिए ध्यानार्थ
विज्ञापन

-------------------------
दुल्हन के स्वागत में दूल्हे के चाचा ने की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

- कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खड़ौली में बृहस्पतिवार सुबह हुई वारदात

फोटो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के हाईवे स्थित खड़ौली गांव में बृहस्पतिवार सुबह शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब लालसाना निवासी दुल्हन प्रियंका उर्फ प्रिया का स्वागत करते समय दूल्हे आदेश के चाचा संदीप उर्फ विक्की ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग में एक गोली पड़ौसी भजन गायिका ज्योति प्रजापति के पिता सुभाष (50) के जबड़े में लग गई। सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी व दूल्हा दुल्हन समेत परिजन भाग गए। पीड़ित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के तालडा गांव निवासी नरेश ने बताया कि वह चार भाई थे। सबसे बड़ा सुभाष, नरेश, राकेश व मुकेश थे। सुभाष की शादी लगभग 30 वर्ष पूर्व मेरठ के सरूरपुर निवासी पुष्पा से हुई थी। दोनों के तीन बेटी आरती, पूजा व ज्योति है। आरती की शादी हरियाणा व पूजा की शामली हुई है। ज्योति अविवाहित है और भजन गायिका है। सुभाष की पत्नी पुष्पा ने कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह करीब 20 साल से सीआरपीएफ में तैनात धर्मपाल सिंह के खड़ौली मकान में किराए पर रह रहे हैं। सुभाष राज मिस्त्री का काम करते थे। बुधवार को उनके घर के सामने रहने वाले आदेश की शादी थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे आदेश दुल्हन को लेकर परिवार सहित अपने घर पहुंचा था। इसी बीच आदेश के चाचा संदीप उर्फ विक्की ने दुल्हन के स्वागत में पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान सुभाष छत पर खड़े होकर सूरज को जल दे रहे थे। गोली की आवाज सुनकर जैसे ही वह मुड़े, इसी बीच एक गोली सुभाष के जबड़े में जा लगी। गोली लगते सुभाष छत पर गिर गए। सुभाष की आवाज सुनकर पत्नी पुष्पा छत की ओर दौड़ी। छत पर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। पति को गंभीर हालत में देखकर पुष्पा की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके में दौड़े। इसी बीच सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। सुभाष की मौत की जानकारी होने पर आरोपी संदीप व दूल्हा आदेश परिवार को लेकर भाग गए। सूचना पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी बिंदुओं की जांच की। वहीं दो खोखे कब्जे में लिए। एसपी सिटी का कहना है कि पुष्पा की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

दो महीने से ज्योति बहन के घर गई हुई थी
पुष्पा ने बताया कि उसकी छोटी बेटी ज्योति भजन गायिका है, जो माता की चौकी व जागरण में जगह-जगह भजन गाने का काम करती है। लेकिन कुछ समय से उसकी बड़ी बेटी आरती तबीयत खराब चल रही थी। इसके चलते ज्योति दो महीने से अपनी बड़ी बहन के घर गई हुई थी। फिलहाल दंपती घर पर रह रहे थे। पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद तीनों बहनें खड़ौली आ गई। उनका रोकर बुरा हाल हो गया।

----
पुष्पा बोली आरोपी को हो फांसी

पति के शव को देख पुष्पा बार-बार बेहोश हो रही थी। रिश्तेदारों व अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को संभाला। महिला ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उसे फांसी दी जाए। परिजनों ने आरोपी गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया।
----

-पांच घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए गया
सुबह 7 बजे दुल्हन के स्वागत के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से सुभाष की मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। राजमिस्त्री की मौत के बाद से परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर पीड़ित परिजनों को शांत कर दिया था। इसके चलते 5 घंटे बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए गया।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed