फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhabhi sent to jail in case of death of young man

देवर की हत्यारोपी भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Mon, 11 Nov 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bhabhi sent to jail in case of death of young man
युवक की मौत के मामले में भाभी को जेल भेजा
विज्ञापन

- 10 दिन पूर्व फतेहपुर नारायण गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला था युवक का शव
किठौर। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर नारायण में 10 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के साले द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर रविवार को मृतक की भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दूसरा आरोपी मृतक का भाई फरार बताया जा रहा है।

थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव निवासी आबिद पुत्र खचेडू 29 अक्तूबर को घर से सरसों की सिंचाई के लिए फावड़ा लेकर निकला था। देर शाम तक वापस नही लौटने पर परिजन उसे तलाशते हुए खेत पर पहुंचे तो वहां आबिद का शव पड़ा था। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आबिद की मौत गला घुटने से प्रतीत होना बताया गया। जिसके बाद मृतक के साले बिजनौर हीमपुर सादाबाद निवासी खुरशीद ने मृतक के बड़े भाई जहूर और उसकी पत्नी रेशमा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने रविवार को रेशमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि उसका पति फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed