{"_id":"598499ad4f1c1b234e8b4cbf","slug":"betrayed-with-a-daughter-with-rape-puffed-up-when-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरा-धमकाकर करता रहा बेटी के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फूटा भांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरा-धमकाकर करता रहा बेटी के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फूटा भांडा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी बेटी से सौतेला पिता करीब छह माह से डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर किशोरी ने अपनी मां को बताया तो भांडा फूट गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने आरोपी को जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक महिला घरों में काम करती है। पति की करीब 10 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने एक ट्रक चालक से शादी कर ली थी। यह महिला करीब छह माह पहले अपने बच्चों को पति के पास छोड़कर हरियाणा मायके चली गई थी। इस बीच आरोपी ने 14 वर्षीय किशोरी से डरा धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। थाना कंकरखेड़ा पर आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल के अनुसार आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है। वहीं किशोरी की मां ने थाने में आरोपी से कहा कि अगर उसे पता होता कि तू हैवान है तो अपनी बेटी को तेरे भरोसे छोड़कर ना जाती।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/