फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   betee ko nyaay dilaane ke lie bhatak raha parivaar

आत्महत्या करने वाली बेटी को न्याय दिलाने दर दर भटक रहा परिवार

Thu, 04 Mar 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
betee ko nyaay dilaane ke lie bhatak raha parivaar
बेटी को न्याय दिलाने के लिए भटक रहा परिवार
विज्ञापन

मेरठ। ससुरालियों के अत्याचारों से परेशान होकर मौत को गले लगाने वाली युवती के परिजन न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं। बुधवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस अफसरों से न्याय की गुहार लगाई। बड़कली दौराला निवासी वीरपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मोनिका उर्फ मोहिनी की शादी 2018 में बहसूमा निवासी मोहित से की। शादी में करीब 15 लाख रुपये खर्च किये, लेकिन ससुरालियों ने कार न मिलने के कारण बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। एक दिन बेटी मोनिका का पति मोहित अपने परिवार के कहने पर उसे घर छोड़कर चला गया। यही नहीं उसने तलाक का नोटिस भी भेज दिया, जिससे परेशान होकर मोनिका बेटी समेत 27 फरवरी को ट्रेन के आगे कूद गई। जिसमें बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराये जाने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed