फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bengali artisan absconds with gold worth Rs 12 lakh

Meerut News: बंगाली कारीगर 12 लाख का सोना लेकर फरार

Thu, 28 Sep 2023 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bengali artisan absconds with gold worth Rs 12 lakh
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार के रहने वाले मुसद्दीलाल का बंगाली कारीगर करीब 12 लाख का सोना लेकर फरार हो गया। कोतवाली एसओ नरेश कुमार ने बताया कि मुसद्दीलाल के पास बंगाली कारीगार फारुक सोने पर पॉलिश का काम करता है। मुसद्दीलाल के अनुसार बुधवार सुबह उसने आभूषण पॉलिश के लिए फारुक को दिए थे। देर शाम कारीगर फारुक कारखाने नहीं दिखा तो मुसद्दीलाल ने उसे फोन किया। उसका नंबर बंद मिलने पर कारीगर को आसपास तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। देर रात कोतवाली थाने पहुंचकर फारुक के खिलाफ 12 लाख रुपये का सोना ले जाने की शिकायत की है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी कारीगर के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन


------------
घर के बाहर खड़ी महिला से मोबाइल लूटा
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर नौ निवासी लवली रस्तोगी पत्नी अर्पित रस्तोगी बुधवार रात अपने घर के बाहर बहन से फोन पर बात कर रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने नौचंदी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार वारदात हो चुकी है लेकिन पुलिस रात्रि में गश्त नहीं करती। नौचंदी थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed