फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Benefits of government schemes should reach the beneficiaries: MP

लाभार्थियों तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ : सांसद

Wed, 28 May 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Benefits of government schemes should reach the beneficiaries: MP
विकास भवन में दिशा की बैठक को संबोधित करते सांसद अरुण गोविल
मेरठ। विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण चंद्रप्रकाश गोविल की अध्यक्षता में हुई। सांसद ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि एनएचएआई को नेशनल हाईवे के किनारे पड़ने वाले गांव के लिए सर्विस रोड बनाने तथा जरूरी स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने के आदेश दिए। जनप्रतिनिधियों ने फुटओवर ब्रिज व अंडर पास बनाने की मांग भी रखी। जिलाधिकारी ने सांसद व जनप्रतिनिधियों को पौधा भेंटकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, डूडा, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत, पशुपालन, एनएचएआई आदि विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। योजनाओं का प्रचार प्रसार करें और जनपद स्तर पर अधिकारी मॉनीटरिंग करें।
विज्ञापन

नगर निगम से स्मार्ट सिटी के तहत चलाये जा रहे प्रोजेक्ट की जानकारी सांसद ने ली। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याएं एवं दिये गये सुझावों का पालन करें। अगली दिशा की बैठक से पहले सभी समस्याओं का निस्तारण कर लिया जाए। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर, बागपत सांसद राजकुमार सांगवान, राज्यसभा सांसद डाॅ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, सरधना विधायक अतुल प्रधान आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed