फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: bell to bouncers in road show matter

यूपी: बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान के रोड शो में हुई थी अराजकता, अब तीन आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Sep 2021 06:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 17 Sep 2021 06:07 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान के रोड शो में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि रोड शो के दौरान रोड पर अराजकता का माहौल बन गया था।

विज्ञापन
Meerut News: bell to bouncers in road show matter
बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान का रोड शो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बॉलीवुड अभिनेता एवं बॉडी बिल्डर साहिल खान को कार्यक्रम में बुलाने वाले तीन आयोजकों के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बगैर अनुमति के साहिल का रोड शो और कोविड-19 की गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप है। पुलिस ने आयोजकों की तलाश भी शुरू कर दी। एसएसपी ने हाईवे से छह बाउंसरों को पकड़ा था। वहीं गुरुवार को टीपी नगर पुलिस ने बाउंसरों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

विज्ञापन


फूड सप्लीमेंट के शोरूम का उद्घाटन करने के लिए बुधवार को अभिनेता साहिल खान गढ़ रोड पर आए थे। इसी दौरान वहां पर अराजकता का माहौल बन गया। घंटों जाम की स्थिति रही। लोगों की भीड़ जुटी और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया। गढ़ रोड से एनएच-58 तक युवकों ने हुड़दंग मचाया था। हाईवे पर अराजकता का माहौल देखकर एसएसपी ने छह बाउंसरों को पकड़ा और टीपी नगर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: अजगर का खौफनाक नजारा देख मचा हड़कंप, कबूतर को बनाया शिकार और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नौचंदी पुलिस ने भी बगैर अनुमति के कार्यक्रम कराने वाले आयोजक मुदित अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल व समीर खुर्शीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। नोटिस भेजा गया कि जब कार्यक्रम की इजाजत ही नहीं थी तो बॉडी बिल्डर को बुलाकर लोगों की भीड़ क्यों जुटाई।

सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि अनुमति मांगी गई थी, लेकिन पुलिस-प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई थी। भीड़ की सूचना पर थाने से पुलिस भेजी गई थी। अब जांच के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें: रूबी की मोहब्बत का खौफनाक अंत: ट्रेन में दोस्ती, फिर परवान चढ़ा प्यार, पढ़िए कत्ल की दर्दनाक कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed