फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bekaar lagi force

गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा के बीच सराफ व्यापारी से लूट, पुलिस को दी चुनौती

Fri, 27 Jan 2017 10:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 27 Jan 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
bekaar lagi force
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बदमाशों ने शहर के बीचोबीच सर्राफा बाजार व कागजी बाजार में सराफ की दो दुकान लूट की वारदात कर पुलिस के तमाम दावों की पोल खोल दी। चुनाव में सुरक्षा मद्देनजर कितनी फोर्स कहां और क्या करती है, इन दोनों घटनाओं से आम जनता अंदाजा लगा सकती है। वारदात होने के बाद पहुंची पुलिस को व्यापारियों ने जमकर खरीखोटी सुनाई। व्यापारियों ने दो टूक कहा कि बेकार लगा रखी फोर्स, शहर में तो दिनदहाडे़ व्यापारी लुट रहा है।

विज्ञापन


सर्राफा बाजार और कागजी बाजार से करीब 200 मीटर दूरी पर एसपी सिटी और सीओ कोतवाली कई थानों की पुलिस और आईटीबीपी फोर्स लेकर करीब शाम चार बजे फ्लैग मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने सर्राफा बाजार और कागजी बाजार में दो सराफ व्यापारी की दुकान में लूटपाट कर ली। हथियार बंद बदमाश दो दुकानों में लूट करके आसानी से फरार हो गए। यह सूचना शहर में आग की तरह फैली। व्यापारी नेता व भाजपा नेता पुलिस से पहले घटनास्थल पर पहुंचे। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने 24 घंटे में घटना का खुलासा नहीं किया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन


फोन तक नहीं रिसीव हुआ
व्यापारियों ने नाराजगी जताई कि वारदात के बाद पुलिस का फोन तक रिसीव नहीं हुआ। यूपी 100 बार बार फोन कर लोकेशन पूछती रही। आधा घंटे तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। व्यापारियों ने इसके बारे में अपने नेताओं को जानकारी दी। नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को फोन किया, तब जाकर पुलिस मौके पर गई। व्यापारियों ने यूपी 100 की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने आईजी को फोन किया
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस के घटनास्थल पर न पहुंचने पर उन्होंने आईजी अजय आनंद को फोन किया। उसके बाद मेरठ पुलिस की नींद टूटी। एसपी सिटी और सीओ तब जाकर मौके पर गए। पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर जाएगी तो अपराधियों के हौसले तो खुद ही बुलंद होंगे।

क्यों दिखा रहे इतनी फोर्स
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिटी और सीओ ने व्यापारियों को शांत करते कहा कि वह फ्लैग मार्च में थे। यही वजह रही कि उनको थोड़ा टाइम लग गया। यह बात सुनकर व्यापारी भड़क उठे। व्यापारियों ने कहा कि आखिर शहर में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस जनता को क्या दिखाना चाहते है। बदमाश आते और लूट करके आसानी से फरार हो जाते है। उनको चुनाव से कोई लेनादेना नहीं है, वह तो सिर्फ व्यापारियों की सुरक्षा चाहते है। फोर्स बाजार में बेवजह लगी है।

बदमाश का चेहरा दिया है, अब तो पकड़ लाओ
सीसीटीवी कैमरे में एक बदमाश कैद हुआ है। एक बदमाश बाजार में घुमाता फिरता और फिर आसानी से लूट की वारदात कर भाग जाता है। व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दिखा दी। व्यापारी बोले कि पुलिस को हमने बदमाश का चेहरा दिखा दिया, अब तो उसको पकड़कर जेल भेज दो। पुलिस की बाजार में गश्त करने पर व्यापारियों ने सवाल उठाए है।


ऐसा काम नहीं चलेगा एसपी सिटी साहब
इस वारदात की जानकारी लगते ही भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, शहर विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाजार में पहुंचे। भाजपाइयों ने एसपी सिटी से कहा कि ऐसा काम नहीं चलेगा। भरे बाजार में व्यापारी लुटेगा तो कहां पर सुरक्षित रहेगा। इस मामले को लेकर एसएसपी का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed