फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Being careful with swine flu, death of a woman, two serious

स्वाइन फ्लू से रहे सावधान, एक महिला की मौत, दो गंभीर

Wed, 26 Jul 2017 03:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 26 Jul 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
Being careful with swine flu, death of a woman, two serious
स्वाइन फ्लू से रहे सावधान

स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तीन और महिलाओं को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से एक महिला की मृत्यु हो गई है, जबकि चार अन्य लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। जांच के लिए इनकेसैंपल निजी लैब में भेजे गए हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि हापुड़ की रहने वाली ओमवती (60) 21 जुलाई से आईआईएमटी लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती थी। सोमवार दोपहर उनकी गले की लार का एक सैंपल जांच के लिए मेडिकल अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा गया था। मंगलवार को जिसकी रिपोर्ट आई है, जिसमें स्वाइन फ्लू होना पाया गया है। वहीं सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी मृत्यु हो गई थी। इनकेअलावा निजी अस्पताल में भर्ती कोमल (22) निवासी पंचशील और कंकरखेड़ा निवासी पूनम (31) को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इन दोनों को हाई रिस्क ग्रुप में रखा गया था। दोनों ही महिलाओं को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

Being careful with swine flu, death of a woman, two serious
स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत

दूसरी तरफ, निजी अस्पतालों में भर्ती दो महिलाओं, एक युवक और एक वृद्ध व्यक्ति में भी स्वाइन फ्लू केलक्षण पाए गए हैं। इनके सैंपल निजी लैब में भेजे गए हैं, जहां से देर शाम तक रिपोर्ट नहीं आई थी। सीएमओ ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति हाल ही में नेपाल से लौटे हैं। इन्हें गंगाराम दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। इन चारों के सैंपल बुधवार को मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजे जाएंगे। गौरतलब है कि मेरठ की लैब से अब तक नौ मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी हैं। इनमें से दो हापुड़ और एक मुजफ्फरनगर के रहने वाला है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed