{"_id":"57bca7364f1c1b4c27d4f26f","slug":"behen-ne-bhaiyo-ko","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन ने भाइयों को बेच दिया थैलीशाहों के हाथ: मौर्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन ने भाइयों को बेच दिया थैलीशाहों के हाथ: मौर्य
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
टोल पर स्वामी प्रसाद मौर्थ का स्वागत करते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि बसपा में जिला पंचायत से लेकर लोकसभा तक टिकट बेचे जाते हैं। इसी कारण वह विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हारी। आरोप लगाया कि मायावती को प्यार से सब बहन जी कहते हैं। लेकिन बहन ने अपने भाइयों को थैलीशाहों के हाथों बेच दिया।
मंगलवार को गढ़ रोड स्थित एक मंडप में आयोजित लोकतांत्रिक बहुजन मंच के सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि उन्होंने बसपा में आकर मायावती को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन सत्ता सुख मिलते ही मायावती ने धन कमाने के लिए टिकट ही बेचने शुरू कर दिए। 2012 में बसपा में रिजर्व सीट पर 25 लाख, पिछड़ा वर्ग के लिए 50 लाख और सामान्य सीट पर 1 करोड़ रुपये में टिकट दिए गए। मायावती ने उस समय पूरे 130 टिकट काटे। जिस कारण बसपा उस चुनाव में मात्र 80 सीटों पर सिमट गयी। लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली।
मौर्य ने कहा कि अब फिर से मायावती द्वारा रिजर्व सीट पर एक करोड़, पिछड़ा वर्ग पर तीन से पांच करोड़ और सामान्य सीट पर पांच से दस करोड़ रुपये में टिकट बेचे जा रहे हैं। जब मायावती ने सारी सीमाएं पार कर दीं तो उन्होंने 22 जून को बसपा छोड़ दी। क्योंकि अब वह दलित वोटों की सौदागर के साथ नहीं रह सकते थे। मौर्य ने 22 सितंबर को लखनऊ रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
इससे पूर्व कार्यक्रम में करीब तीन घंटे देरी से पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य का भारी अव्यवस्था में सम्मेलन संयोजक पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी और समय सिंह सैनी ने स्वागत किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने की। कार्यक्रम में भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा, अरुण वशिष्ठ, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, जयकरण गुप्ता, सतवीर त्यागी, पूर्व विधायक रणवीर सिंह राणा, हरवीर पाल, रोबिन गुर्जर, इंद्रपाल बजरंगी आदि मौजूद रहे।
टोल पर हुई धक्कामुक्की
मोदीपुरम। स्वामी प्रसाद मौर्य का टोल प्लाजा पर स्वागत करने के दौरान भाजपाई और सैनी समाज के लोगों में होड़ लग गई। धक्कामुक्की में पूर्व विधायक हरपाल सैनी गिर गए। जिन्हें किसी तरह संभाला। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष स्वामी प्रसाद की गाड़ी में बैठ गए तो उन्होंने उन्हें उतार दिया और काफिले के साथ चले गए। स्वागत करने वालों में भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान, सतेंद्र भराला, समीर चौहान, अजय भराला, संदीप प्रधान, जिला पंचायत सदस्य रोहताश पहलवान, इंद्रपाल बजरंगी, बबलू प्रधान सुरानी, महकार सैनी, अरविंद सैनी, सौरभ भराला, प्रदीप ढढरा आदि मौजूद रहे।