{"_id":"58e14ca84f1c1b533e5b4778","slug":"before-effecting-relation-45-family-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटने से बचे रिश्ते, फिर एक हुए 45 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटने से बचे रिश्ते, फिर एक हुए 45 परिवार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की शराब पीने की आदत, एक दूसरे पर शक और मामूली बात पर विवाद की वजह से टूटने के कगार पर पहुंचे 45 परिवार फिर से एक हो गए। परिवार परामर्श केंद्र में महीनों की काउंसिलिंग के बाद रविवार को दंपति के बीच सुलह हो गई।
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी रश्मि सक्सेना के अनुसार रविवार को कुल 250 वादों की सुनवाई हुई। कई मामलों में खुद पति पत्नी के परिजन सुलह की कोशिश में थे। काफी प्रयास के बाद 110 मामलों में निस्तारण हो गया। जिसमें 45 दंपति में आपसी सुलह हो गई और वह एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हुए। 60 मामले ऐसे रहे जिनका कोर्ट में पहले से ही वाद चल रहा था। जबकि पांच मामलों में मुकदमा दर्ज करने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
पत्नी की सर्विस पर था एतराज
टीपी नगर निवासी एक युवती की शादी कुछ साल पहले चेन्नई के एक युवक से हुई थी। युवती बीटेक कर नौकरी करने लगी। लेकिन पति को ये पसंद नहीं था। इसी बात पर मनमुटाव रहने लगा। पत्नी का आरोप था कि पति उसे मायके भी नहीं जाने देता। शक और मनमुटाव से रिश्तों में तल्खी आई। पत्नी मायके आकर रहने लगी। परिवार परामर्श केंद्र में महीनों काउंसिलिंग चली। दोनों के परिवार वालों ने भी उनके एक होने में मदद की। रविवार को दंपति में सुलह हुई।
विज्ञापन
पत्नी पर था शक
लिसाड़ी गेट की युवती की शादी परतापुर के युवक से दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद भी दोनों प्राइवेट नौकरी करते थे, लेकिन पति को पत्नी पर शक था। उसने पत्नी को नौकरी छोड़ने को कहा। पत्नी का आरोप था कि पति घर का खर्चा नहीं देता इसलिए नौकरी करनी पड़ती है। परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को दोनों के मनमुटाव दूर किए गए। युवक खर्चा देने और युवती नौकरी छोड़ने पर राजी हो गई।
सुसराल में छोड़ जॉब करने गया पति
कंकरखेड़ा की युवती की शादी फलावदा क्षेत्र में हुई थी। पति की नोएडा में जॉब करता है। कुछ दिन बाद पति ने उसे नोएडा रखा और बाद में ससुराल भेज दिया। पत्नी पति के साथ रहना चाहती थी। इस बात पर विवाद इतना बढ़ा कि युवती मायके आ गई और पुलिस में शिकायत कर दी। आरोप लगाया कि पति बच्चा नहीं चाहता। पति ने आरोप गलत बताया। उसका कहना था कि उसके माता पिता बुजुर्ग हैं, इसलिए पत्नी को उनके साथ रखना चाहता है। कांउंसिलिंग के बाद मामला सुलझ गया। तय हुआ कि पत्नी पति और सास ससुर दोनों के पास थोड़े थोडे़ दिन रहेगी।
शराब को लेकर विवाद
जानी निवासी दंपति में भी विवाद रहता था। पत्नी का आरोप था कि पति शराब पीकर पीटता है। शादी के ढाई साल होने के बाद भी दोनों में नहीं बनी। परिवार परामर्श केंद्र में आठ महीने काउंसिलिंग के बाद रविवार को मामला सुलझा। पति ने शराब छोड़ने को राजी हो गया।