{"_id":"63ab57e00e9ce97b3b787f1f","slug":"bed-student-dies-after-being-hit-by-a-train-modipuram-news-mrt6195498164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रेन की चपेट में आने से बीएड की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रेन की चपेट में आने से बीएड की छात्रा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से बीएड की छात्रा की मौत
- दौराला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सिवाया रेलवे फाटक पर मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से बीएड की एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई।
मैथना गांव निवासी आशा (22) पुत्री मंगते मंगलवार को घर लौटने के दौरान सिवाया रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आ गई। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त आधार कार्ड के आधार पर आशा के रूप में की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पर परिजन भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि मृतक छात्रा गंगानगर स्थित कॉलेज की बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह सुबह 11 बजे घर से निकली थी। दोपहर तीन बजे तक घर नहीं पहुंची। हादसे के बाद पुलिस ने उसके आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी। सूचना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कराने गई थी
मृतक आशा दो बहन थी और वह दूसरे नंबर की थी और तीन भाई हैं। आशा के भाई सुनील ने बताया कि वह सुबह घर से अपने आधार कार्ड में नंबर लिंक कराने गई थी। उसके कॉलेज वालों ने किसी और का नंबर लिंक कर दिया था। घर से यही कहकर निकली थी। रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंच गई, पता नहीं है। घर पर भी कोई बात किसी से नहीं हुई।
शिक्षिका बनना था सपना
सुनील कुमार ने बताया कि उसकी बहन पढ़ने में अच्छी थी। उसने ही खुद बीएड करने की बात कहीं थी और उसका कहना था कि बीएड में अच्छे नंबर से पास होकर दिखाऊंगी और फिर उसे टीचर बनना है। पहले से ही उसका शिक्षिका बनने का सपना था। जिसके लिए वह तैयारी कर रही थी। उसका ऐसे चले जाना परिवार को जिंदगी भर का दुख दे गया।
पुलिस बोली- ट्रेन आई तो पटरी पर कूदी
थाना प्रभारी दौराला रमाकांत पचौरी के अनुसार, पूछताछ में ट्रेन चालक ने बताया कि छात्रा ट्रेन के आने का इंतजार कर रही थी। जिस समय एक्सप्रेस ट्रेन आई तभी छात्रा ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या की है। अभी परिजनों ने कोई कारण नहीं बताया है। मामले की जांच की जा रही है।