फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BEd practical will have to be conducted from eight to 20

बीएड प्रैक्टिकल आठ से 20 तक कराने होंगे

Fri, 06 Nov 2020 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
BEd practical will have to be conducted from eight to 20
मेरठ। छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए सीसीएसयू ने सभी बीएड कॉलेजों को आठ से 20 नवंबर के बीच प्रैक्टिकल कराने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय खुद कॉलेजों को प्रैक्टिकल की तिथि देगा। यदि कॉलेज इस तिथि तक प्रैक्टिकल नहीं कराएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही चार दिन में बीएड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराकर उनके नंबर फीड करने के निर्देश दिए हैं। जिन-जिन कॉलेजों के प्रैक्टिकल होते रहेंगे, उनका रिजल्ट जारी किया जाता रहेगा। इससे सीसीएसयू के 30 हजार छात्र-छात्राओं को शिक्षक भर्ती के आवेदन में मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में टीजीटी-पीजीटी शिक्षक भर्ती के आवेदन में 30 हजार छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। जिस पर बृहस्पतिवार को विवि प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए अब प्रैक्टिकल की पुरानी तिथियों को बदल दिया है। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने निर्देश दिए थे कि 20 नवंबर तक सारे प्रैक्टिकल कराकर रिजल्ट जारी करें ताकि छात्र-छात्राओं को आवेदन करने का मौका मिल सके। इसे लेकर बृहस्पतिवार को विवि में आयोजित बैठक में निर्णय किया कि विवि खुद 400 कॉलेजों को तिथि देगा। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिन कॉलेजों के प्रैक्टिकल होते रहेंगे, वे पोर्टल पर नंबर अपलोड करेंगे। जिन कॉलेजों के अंक आते रहेंगे उनके रिजल्ट तैयार किए जाते रहें। इसके साथ ही बीएड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चार दिन में पूरा कराकर अंक फीड करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिससे प्रैक्टिकल के अंक आते ही रिजल्ट निकाला जा सके। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि जो कॉलेज इसमें लापरवाही करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

15508 शिक्षकों के पदों पर हो रही भर्ती
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इलाहाबाद द्वारा शिक्षकों के 15508 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) के रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। शिक्षक भर्ती 2020 की प्रक्रिया 29 अक्तूबर से शुरू हो गई है और इन पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है। इसमें बीएड डिग्रीधारक अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed