फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   B.Ed Entrance Exam: Who got the first gold medal in Olympics after independence

बीएड प्रवेश परीक्षा : स्वतंत्रता के बाद ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक किसको मिला

Mon, 02 Jun 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
B.Ed Entrance Exam: Who got the first gold medal in Olympics after independence
इकरार अहमद...... डीएन कॉलेज से बीएड की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।
मेरठ। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से रविवार को जिले के दस केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच संपन्न हुई सुबह की पाली में हुई परीक्षा में कई चर्चित मुद्दों और घटनाओं से संबंधित सवाल पूछे गए। जिसमें आर्मी डे कब मनाया जाता है, एनईपी-2020 का कोड क्या है और स्वतंत्रता के बाद ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक किसको मिला था। उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सर्वोच्च पुरस्कार कौन सा है। इसी तरह के अन्य सवाल भी पूछे गए थे। संविधान से जुड़े कई प्रश्न भी पेपर में शामिल रहे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर आसान था। हालांकि निगेटिव मार्किंग के कारण उन्होंने पूरे सवाल हल नहीं किए।
विज्ञापन

एक हजार 437 ने किया परीक्षा से किनारा
परीक्षा के लिए मेरठ जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पांच हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। वहीं कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा की बात करें तो 4287 छात्र पंजीकृत थे जिसमें से 3569 परीक्षा देने पहुंचे और 718 ने परीक्षा से किनारा किया। वहीं दूसरी पाली के लिए 4291 छात्र पंजीकृत थे और 3477 पेपर देने पहुंचे 814 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र की दूसरी प्रति पर फोटो लगाकर देना था, हुई परेशानी
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित मान्यवर कांशीराम शोधपीठ में बीएड की परीक्षा देने पहुंचे। अनेक अभ्यर्थियों के पास प्रवेश पत्र की द्वितीय प्रतिलिपि उपलब्ध नहीं थी। इस कारण उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ा। हालांकि अभ्यर्थियों को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि प्रवेश पत्र की एक प्रति फोटो चस्पा करते हुए परीक्षा भवन में पहली पाली में उपलब्ध करानी है। अनेक अभ्यर्थियों पर दूसरी प्रति न होने पर फोटो स्टेट कराने के लिए विश्वविद्यालय के बाहर तक दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही। कहीं कोई हंगामा नही हुआ। मेरठ कॉलेज में नकल पकड़ने का मामला सामने आया है, लेकिन उसकी कॉलेज स्तर पर ही थाने में शिकायत दर्ज कर दी गई है। प्रो. राकेश कुमार शर्मा, परीक्षा कोआर्डिनेटर, बीएड विभागाध्यक्ष सीसीएसयू


- सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी आसान थे, लेकिन कुछ को घुमाकर भी पूछा गया था खेल पर आधारित प्रश्न भी पूछे गए थे।-अंशुल
- पहली पाली के पेपर में संविधान पर आधारित प्रश्न भी पूछे गए। अधिकांश सवाल लेटेस्ट सामान्य ज्ञान पर आधारित थे। -सुरभि
- सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में स्वतंत्रता के बाद ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक किसको मिला जैसे प्रश्नों के साथ ही संविधान पर आधारित प्रश्न भी शामिल रहे। अन्नू

- गत वर्षों की भांति पेपर आसान रहा। मैंने पुराने पेपर से तैयारी की थी, इसलिए परीक्षा काफी आसान लगी। शानू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed