{"_id":"5a707d854f1c1b9f268b73c5","slug":"beating-the-worker-of-hindu-yuva-vahini-commotion-in-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की पिटाई, थाने में जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की पिटाई, थाने में जमकर हंगामा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 30 Jan 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की पिटाई
उत्तर प्रदेश के शामली में चार युवकों ने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। इस मामले में कार्रवाई को लेकर संगठन कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मोहल्ला पंसारियान नाला पटरी पर तीन दिन पूर्व एक गाय की खाल नाले में बह रही थी। हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता संदीप ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस ने गोवंश की खाल को नाले से निकलवा कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कोतवाली पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
पढ़ें : हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की दबंगई, दो युवकों दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
इसी मामले को लेकर सोमवार की रात चार युवकों ने संदीप के साथ गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह संदीप हिंदु युवा वाहिनी के अन्य सदस्यों के साथ कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इस पर कोतवाली पुलिस ने मामले में गंभीरता से लेते हुए आरोपी विकास, कमलदीप, अमित एवं दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/