फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu yuva vahini workers Dabangai, beating young

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की दबंगई, दो युवकों दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Tue, 30 Jan 2018 04:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 30 Jan 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
Hindu yuva vahini workers Dabangai, beating young
हंगामा करते लाेग

यूपी के मेरठ में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर दो युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाने में दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


पढ़ें : लव जिहाद के नाम पर गुंडागर्दी, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों को पीटा
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की दबंगई का मामला सामने आया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उनकी जमकर पिटाई की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी अभद्रता की। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद एसपी सिटी मानसिंह चौहान मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मेरठ में इससे पहले भी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की दबंगई के कई मामले सामने आ चुके है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले बागपत में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। पंजाब की एक युवती का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराकर कोर्ट मैरिज करने जा रहे विशेष समुदाय के तीन युवकों को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया था। जबकि एक महिला समेत कई लोग भागने में कामयाब हो गए थे। पकड़े गए युवकों की सीओ दफ्तर में धुनाई की थी। जुलूस के रूप में पुलिस की मौजूदगी में पिटाई की। बाद में पुलिस उनको कोतवाली लेकर गई। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने लव जेहाद और 50 हजार में लड़की को बेचने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed