{"_id":"5cb7e7a0bdec2214787e504b","slug":"beating-of-the-young-man-of-gokashi-in-saharanpur-and-hospitalized-to-injured-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोकशी के शक में युवक की जमकर पिटाई, हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोकशी के शक में युवक की जमकर पिटाई, हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर
Thu, 18 Apr 2019 08:33 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 18 Apr 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
मुजफ्फरनगर के गांव पलड़ी में गोकशी के प्रयास का शोर मचने पर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से गाय व गोकशी के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने ग्रामीणों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी में ग्रामीणों को मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि गांव के बाहर एक स्थान पर कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। गांव में गोकशी की सूचना से एक समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मौके पर कुछ लोग गोकशी करने की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने गोकशी करने का प्रयास कर रहे लोगों को पकड़ना चाहा, तो वह मौके से भागने लगे। मौके से फरार होने वाले लोगों में से गांव के ही भूरा पुत्र इस्लाम को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से एक गाय व गोकशी के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों की पिटाई में गंभीर रूप से घायल भूरा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उधर, घायल की पत्नी अफसाना ने तहरीर देरकर पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उसने रंजिशन हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/