फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Beating of lover couple in a hotel at Meerut city

प्रेमी युगल को रिसोर्ट में बंधक बनाकर पीटा, परिजनों ने शादी का भरोसा देकर बुलाया था दोनों को

Sat, 29 Jun 2019 01:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Jun 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Beating of lover couple in a hotel at Meerut city
नितिन तिवारी - एसएसपी मेरठ

घर से भागकर कोर्ट में शादी करने वाले प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने धोखे से एक रिसोर्ट में बुलाकर बंधक बना लिया। वहां हथियारों से लैस एक दर्जन लोगों ने प्रेमी युगल को पीटा। युवक किसी से वहां से निकल थाने पहुंचा। थाना क्षेत्र के सीमा विवाद में वह घंटों परेशान रहा। बाद में परतापुर पुलिस युवक के साथ मौके पर पहुंची और युवती को बंधनमुक्त कराया। मामला यूपी के मेरठ जनपद का है।

विज्ञापन


लुधियाना निवासी एक युवक मलियाना फाटक थाना टीपी नगर में अपने मामा के यहां रहकर नौकरी करता था। इस दौरान उसकी पड़ोस में रहने वाली एक युवती से दोस्ती हो गई। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। बिरादरी अलग होने के कारण लड़की के पजिरन शादी के लिए राजी नहीं हुए। दो माह पूर्व प्रेमी युगल ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली और लुधियाना में रहने लगे। कुछ दिन पूर्व युवती ने परिजनों से फोन पर बात की। आरोप है कि परिजनों ने उससे रीति-रिवाज से शादी करने की बात कही। कहा कि वह इस रिश्ते को अपनाने के लिए तैयार हैं और एक रिसोर्ट में समारोह कर उसे विदा करना चाहते हैं। लड़की के परिजनों ने दोनों को नेशनल हाईवे स्थित एक रिसोर्ट में बुला लिया। जैसे ही प्रेमी युगल वहां पहुंचा तो हथियारों से लैस करीब एक दर्जन लोगों ने उनको बंधक बना लिया। उसके बाद जमकर पीटा। 
विज्ञापन


युवक किसी तरह वहां से भाग निकला और मदद के लिए शोभापुर चौकी पहुंचा। जहां मामला टीपी नगर थाना क्षेत्र का बताया गया। युवक टीपी नगर थाने पहुंचा तो मामला परतापुर थाना क्षेत्र का बताया गया। परतापुर पुलिस युवक के साथ रिसोर्ट पहुंची और युवती को को बंधनमुक्त कराया। जहां युवती ने युवक के साथ जान से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी से लगाएगा गुहार
युवक ने बताया कि लड़की के परिजन हाथों में पिस्टल लिए हुए थे, लेकिन पुलिस ने उन पर कार्रवाई नहीं की। जबरन आरोपियों के साथ मिलकर एक कोरे कागज पर दोनों के साइन करा लिए। लड़की चिल्लाती रही, लेकिन पुलिस ने जबरन उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक का कहना है कि वह मामले में एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पत्नी को सकुशल उसके सुपुर्द कराने की मांग करेगा। 

वर्जन...
पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। यदि मामले में युवक कोई तहरीर या शिकायत देता है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। थाने में इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। - सुभाष अत्री, इंस्पेक्टर परतापुर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed