फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Beating of five women on suspicion of child theft in Shamli and life saved by police

कैराना: बच्चा चोर गिरोह के शक में पांच महिलाओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान

Tue, 27 Aug 2019 12:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Beating of five women on suspicion of child theft in Shamli and life saved by police
इन पांच महिलाओं को पीटा - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद में कैराना थाना क्षेत्र के मोहल्ला अफगानान घोसा चुंगी पर सोमवार को लोगों ने बच्चा चोर गिरोह की सदस्य होने के शक में पांच महिलाओं को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को भीड़ के चंगुल से बचाया और कोतवाली ले आई। यहां भी भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान पुलिस ने वीडियो बना रहे एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक महिलाएं गुजरात की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


मोहल्ला अफगानान घोसा चुंगी के पास सोमवार की अपराह्न तीन बजे पांच महिलाएं गुजर रही थी। एक महिला की गोद में एक साल का बच्चा भी था। इसी दौरान कुछ युवकों ने बच्चा चोर गिरोह होने का शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीड़ हिंसा में आठ आरोपी गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोले- साहब छोड़ दो, अब किसी को नहीं पीटेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भीड़ ने महिलाओं को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। कुछ जिम्मेदार लोगों ने पुलिस को फोन करके महिलाओं को बचाने का प्रयास किया। मगर, भीड़ ने मारपीट जारी रखी। सूचना पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिलाओं को भीड़ के चंगुल से निकाला और इमामगेट पुलिस चौकी ले आई। भीड़ भी चौकी पहुंच गई। इस पर पुलिस महिलाओं को कोतवाली ले गई। भीड़ यहां भी पहुंच गई। भीड़ में शामिल दो महिलाओं ने दो बच्चों को आगे करते हुए आरोप लगाया कि ये महिलाएं उनके बच्चों को उठा कर ले जा रही थी। कोतवाल ने लोगों को समझाकर वापस भेजा।

वहीं कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा के मुताबिक महिलाओं ने अपने नाम कल्पना, लखन जादो, कंकाई, बंजारा जादो और सायना पंवार निवासी गांव गोरी, जिला सूरत, गुजरात बताए हैं। यह भी बताया कि पानीपत में फ्लाईओवर के नीचे रह कर चारपाई के बाण बना कर अन्य शहरों में बेच कर वह अपने परिवार का पेट पालती हैं। सोमवार को कैराना में बाण बेचने के बाद वापस जा रही थी। इसी बीच भीड़ ने उन्हें भीड़ ने घेर लिया। 

यह भी पढ़ें: यूपी: बच्चा चोरी के शक में महिला को पकड़ा, जमकर बखेड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ

कोतवाली ने बताया कि महिलाएं बेकसूर हैं। मारपीट करने वालों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कोतवाली में भीड़ की वीडियो बना रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed