भीड़ हिंसा में आठ आरोपी गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोले- साहब छोड़ दो, अब किसी को नहीं पीटेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले में किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में भीड़ हिंसा मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर मारपीट के वायरल वीडियो को देखकर पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त की।
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि मूल रूप से हरियाणा के भिवानी बाबड़ी गेट निवासी आजाद और उसके पिता राजेश देशी जड़ी-बूटी बेचने का काम करते हैं। ये लोग परिवार समेत हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गढ़ चौपले पर रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: बच्चा चोरी के शक में महिला को पकड़ा, जमकर बखेड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ
वहीं रविवार को आजाद और राजेश दवा बेचने शाहजहांपुर आए थे। दोनों गांव में अलग-अलग छोर के लिए निकल गए। गांव के कुछ युवकों ने बच्चा चोरी की अफवाह उड़ाकर आजाद की जमकर पिटाई की थी। कुछ मोअज्जिज लोगों ने भीड़ से आजाद को मुक्त कराया था।
एसपी सिटी ने बताया कि हमला करने वाले नदीम, नाजिम, पवन, इमरान, शहजाद, अनस, अवनीश और मुस्ताजी को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ मारपीट, बलवा, धमकी देना और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी: बच्चा चोरी के शक में भीड़ हिंसा का शिकार हुई युवती, ग्रामीणों ने पीटा, प्रधान ने बचाई जान
साहब छोड़ दो, अब किसी को नहीं पीटेंगे
पुलिस जब आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाने लगी, तो सभी हाथ जोड़ने लगे। कहा कि साहब छोड़ दो, अब किसी को नहीं पीटेंगे। जेल जाकर पूरा कॅरियर बर्बाद हो जाएगा। आरोपियों की वीडियो भी पुलिस ने सोशल मीडिया पर डाली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/